International Womens Day: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इस अंदाज में बधाई दे रहा गूगल डूडल
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 11 Mar 2024 11:30 AM
International Womens Day: हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. गूगल ने इस अवसर पर स्पेशल डूडल बनाया है.
International Womens Day 2024 Google Doodle : आज, यानी 8 मार्च को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है. पूरे विश्व की महिलाओं को समर्पित इस दिन शुभकामनाएं देकर उनका हौसला बढ़ाया जाता है. सर्च इंजन गूगल ने भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के लिए एक खास डूडल बनाकर महिला शक्ति को सलाम किया है. गूगल ने अपने आज के डूडल में महिला दिवस का जश्न मनाते हुए लैंगिक समानता की दिशा में उठाये गए सभी कदमों का सम्मान किया है. Women’s Day: महिलाएं फोन में रखें ये ऐप्स, खतरा भाग जाएगा…
International Womens Day : क्यों मनाते हैं?
8 मार्च को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. दुनियाभर में महिलाओं की उपलब्धियों और मानव अस्तित्व में उनके योगदान को याद रखने के लिए सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक, राजनीतिक और अन्य क्षेत्रों में महिलाओं के योगदान को चिह्नित करने के लिए महिला दिवस के रूप में यह दिन मनाया जाता है. इस विशेष अवसर पर सर्च इंजन गूगल ने खास डूडल बनाकर नारी शक्ति को समर्पित किया है. Women’s Day: महिलाएं इन स्मार्टफोन टिप्स से खुद को कर सकती है सिक्योर, यहां जानें
International Womens Day : आज का गूगल डूडल किसने बनाया?
महिला दिवस पर बनाये अपने खास डूडल में इस दिन का जश्न मनाते हुए गूगल ने लैंगिक समानता की दिशा में उठाये गए और उठाये जा रहे सभी कदमों का सम्मान किया है. यह डूडल समाज में महिला की बराबरी की भागीदारी पर जोर देता है. गूगल के इस डूडल को सोफी डियाओ (Sophie Diao) ने बनाया है. महिला दिवस के लिए बनाया गया यह गूगल डूडल उन सभी कार्यों को समर्पित है, जिन्होंने लैंगिक समानता की दिशा में ठोस कदम उठाये हैं.
International Womens Day : महिला दिवस के बारे में ये बातें जानते हैं आप?
संयुक्त राष्ट्र ने साल 1975 में आज ही के दिन पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (IWD) मनाया था. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस ( IWD) लिंग और नस्लीय वेतन अंतर, प्रजनन अधिकार और महिलाओं के खिलाफ हिंसा की रोकथाम जैसे मुद्दों पर केंद्रित है. महिला दिवस पर लोग उन महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाते हैं, जिन्होंने समाज को बदलने, समानता के लिए लड़ाई लड़ने और लोगों के लिए सकारात्मक उदाहरण पेश करने में अपनी भूमिका निभाई.
International Womens Day : महिलाओं ने किन मुद्दों पर उठायी आवाज?
8 मार्च की तारीख दो शुरुआती महिला दिवस प्रदर्शनों की प्रतीक है. पहला, रूस के सेंट पीटर्सबर्ग वाला और दूसरा, न्यूयॉर्क शहर वाला. इसके बाद आनेवाले कई वर्षों में अलग-अलग जगह और समय में महिलाओं ने अपने अधिकार के लिए अपनी आवाज बुलंद की. महिलाओं ने सुरक्षित रोजगार, वोट देने का अधिकार, समान वेतन का अधिकार सहित लैंगिक समानता हासिल करने की दिशा में एक नहीं बल्कि अनेक बार आवाज उठायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










