Infinix लायी वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट वाला सस्ता एंड्रॉयड फोन, CEO ने कही यह बात

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 13 Apr 2024 10:48 AM

विज्ञापन

Infinix स्मार्टफोन लॉन्च पर इन्फिनिक्स के सीईओ अनीश कपूर ने कहा कि टेक्नोलॉजी को यूजर्स के अनुरूप होना चाहिए. इन स्मार्टफोन्स में मुख्य आकर्षण चार्जिंग से संबंधित विभिन्न विशेषताएं हैं.

विज्ञापन

Infinix Note 40 Pro 5G : अपने किफायती हैंडसेट्स के लिए मशहूर कंपनी इनफिनिक्स ने स्मार्टफोन मार्केट में एक नयी पहल की है. कंपनी ने अपनी लेटेस्ट स्मार्टफोन सीरीज Infinix Note 40 Pro 5G को लॉन्च किया है, जिसमें दो फोन -Infinix Note 40 Pro 5G और Infinix Note 40 Pro+ 5G शामिल हैं. खास फीचर्स की बात करें, तो यह फोन वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट और 108MP कैमरा व 5000mAh बैटरी के साथ आया है.

स्मार्टफोन लॉन्च के मौके पर इन्फिनिक्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अनीश कपूर ने कहा कि प्रौद्योगिकी को उपयोगकर्ताओं के अनुरूप होना चाहिए. कपूर ने नयी दिल्ली में कंपनी के नवीनतम स्मार्टफोन ‘नोट40 प्रो 5जी’ और ‘नोट40 प्रो प्लस 5जी’ पेश किये जाने के मौके पर यह बात कही.

Alexa ने बंदरों के झुंड से बचायी मासूम बच्चियों की जान, काम आयी यूजर की सूझबूझ

कपूर ने कहा, हमारा मानना है कि प्रौद्योगिकी को उपयोगकर्ताओं के अनुकूल होना चाहिए और यह नये स्मार्टफोन भविष्य की चार्जिंग तकनीक के अगुवा हैं. उन्होंने स्मार्टफोन में चार्जिंग से जुड़ी विशेषताओं के बारे में कहा कि इन स्मार्टफोन में मुख्य आकर्षण चार्जिंग से संबंधित विभिन्न विशेषताएं हैं.

पीटीआई भाषा की रिपोर्ट के अनुसार, इस श्रृंखला में 100 वाट की ‘मल्टी मोड फास्ट चार्जिंग’ है, जो स्मार्टफोन को सिर्फ आठ मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज कर देगा. कंपनी ने इस सीरीज के साथ 20 वाट की ‘फास्ट चार्जिंग वायरलेस’ सुविधा भी दी है. स्मार्टफोन की कीमत 21,999 रुपये से शुरू होती है.

Watch: एलन मस्क के टेस्ला रोबोट ने कर दिखाया कमाल, इंसानों की तरह कर रहा हर काम

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola