Alexa ने बंदरों के झुंड से बचायी मासूम बच्चियों की जान, काम आयी यूजर की सूझबूझ
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 06 Apr 2024 1:28 PM
Amazon Alexa ने यूपी के बस्ती जिले में बंदरों के झुंड से दो बच्चियों की जान बचायी है. कैसे हुआ यह और क्या है पूरा मामला? आइए जानें-
Amazon Alexa Save Lives: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में अमेजन अलेक्सा ने दो बच्चियों की जान बचायी है. जी हां, दिनोंदिन विकसित हो रही तकनीक का दायरा जिस तरह से बढ़ रहा है, लोग उसका फायदा अपने तरीके से उठा रहे हैं. यूपी के बस्ती जिले की आवास विकास काॅलोनी से एक मामला सामने आया है. यहां 13 साल की निकिता ने ऐसा काम कर दिखाया, जिसके बारे में जानकर हर कोई उसकी सूझ-बूझ की तारीफ कर रहा है.
13 साल की निकिता की सूझबूझ आयी काम
निकिता ने तकनीक की मदद लेते हुए अपनी समझदारी से न केवल अपनी, बल्कि 15 महीने की मासूम बच्ची की जान भी बचा ली. आधुनिक डिवाइस का इस्तेमाल कर निकिता ने अपने परिवार को एक अप्रिय घटना को होने से बचा लिया. निकिता ने अपने घर में रखे अमेजन एलेक्सा की मदद से अपने साथ-साथ 15 महीने की मासूम को बंदरों के हमले से बचा लिया.
एलेक्सा को दिया यह कमांड
निकिता ने बताया है कि बंदरों का झुंड उनके घर में अचानक घुस आया. तब घर में निकिता और उसकी छोटी बहन ही घर पर थे. बंदर दोनों की तरफ दौड़े. तभी निकिता की नजर फ्रिज पर रखे अलेक्सा डिवाइस की तरफ गई और उसके दिमाग में आइडिया आया. निकिता ने अलेक्सा डिवाइस को कमांड दिया- अलेक्सा कुत्ते की आवाज निकालो. वॉयस कमांड पाते ही अलेक्सा कुत्ते की तरह भौं-भौं की तेज आवाज करने लगा. कुत्ते के भौंकने की आवाज सुनकर बंदर बालकनी से होता हुआ छत की तरफ भाग गये. यह सब जानकर अब घरवाले कहते हैं कि अलेक्सा का इतना अच्छा इस्तेमाल भी हो सकता है, इसके बारे में उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था.
GPS Toll Plaza: सरकार बदल रही टोल कलेक्शन का इंतजाम; न FASTag और न जाम, सैटेलाइट से होगा सारा काम
अमेजन अलेक्सा क्या है?
अमेजन अलेक्सा अपने यूजर की दिनचर्या को आसान बनाने में मदद करता है. सूचना तक पहुंचने और कॉम्पैटिबल डिवाइस को नियंत्रित करने के लिए व्यक्तिगत वॉइस असिस्टेंट के रूप में काम करता है अलेक्सा. यह यूजर के प्रश्नों का उत्तर दे सकता है. किराने की लिस्ट बनाने से लेकर ट्रैफिक की जानकारी देने और संगीत सुनाने में यह मदद कर सकता है. यह अपने यूजर की फरमाइश पर आपके लिए कॉम्पैटिबल टीवी या फोन पर वीडियो प्ले कर सकता है. यूजर के गुडनाइट कहने पर यह कमरे की लाइट बंद कर सकता है. यही नहीं, यूजर की मर्जी के अनुसार अमेजन अलेक्सा मॉर्निंग अलार्म भी सेट कर सकता है.
Watch: एलन मस्क के टेस्ला रोबोट ने कर दिखाया कमाल, इंसानों की तरह कर रहा हर काम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










