अमेरिका में भारतीय छात्र के साथ अपराधियों जैसा सलूक! हाथ में हथकड़ी लगा जमीन पर गिराया, वीडियो वायरल
Published by : Shivani Shah Updated At : 10 Jun 2025 5:42 PM
अमेरिका में एक भारतीय छात्र के साथ अपराधियों जैसा सलूक किया गया है. छात्र के हाथ-पैर में हथकड़ी लगा उसे जमीन पर गिराया गया है. इतना ही नहीं, उसे रोकने के लिए चार-चार अधिकारी पकड़े हुए हैं. वहीं, इस दुर्व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
Indian student Deportation Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. जिसमें अमेरिका के नेवार्क एयरपोर्ट पर एक भारतीय छात्र के साथ अधिकारियों द्वारा क्रूर व्यवहार किया जा रहा है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कैसे छात्र के हाथ-पैर में हथकड़ी बांध उसे फर्श पर गिरा दिया गया है. इतना ही नहीं, छात्र के पीठ को घुटनों से दबाकर उसे जबरन रोकने की कोशिश की जा रही है. वहीं, सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होते ही भारतीयों में काफी रोष देखने को मिल रहा है. हजारों यूजर्स ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए भारत सरकार से इन मामलों पर ध्यान देने की अपील भी की है.
यह भी देखें: Viral Video: गूगल मैप ने फिर कर दिया ‘मोए-मोए’! अधूरे फ्लाईओवर पर लटका दी कार, आगे जो हुआ…
एंटरप्रेन्योर कुणाल जैन ने शेयर किया वीडियो
वहीं, छात्र के साथ हुए इस दुर्व्यवहार का वीडियो भारतीय-अमेरिकी हेल्थ टेक एंटरप्रेन्योर कुणाल जैन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस घटना को मानवीय त्रासदी बताते हुए कुणाल जैन ने भारतीय दूतावास से इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील है. कुणाल जैन ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि, ‘कल रात नेवार्क एयरपोर्ट पर मैं एक युवा भारतीय छात्र को निर्वासित किए जाने का साक्षी बना. हथकड़ी में बंधे रोते हुए छात्र के साथ अपराधी की तरह व्यवहार किया जा रहा था. वह अमेरिका अपने सपनों को पूरा करने आया था न कि किसी को नुकसान पहुंचाने. एक NRI होने के नाते मुझे इस बात का बेहद अफसोस हुआ कि मैं कुछ कर नहीं पाया. मैं असहाय और दुखी महसूस कर रहा था. यह एक मानवीय त्रासदी से कम नहीं.’
I witnessed a young Indian student being deported from Newark Airport last night— handcuffed, crying, treated like a criminal. He came chasing dreams, not causing harm. As an NRI, I felt helpless and heartbroken. This is a human tragedy. @IndianEmbassyUS #immigrationraids pic.twitter.com/0cINhd0xU1
— Kunal Jain (@SONOFINDIA) June 8, 2025
जैन ने कहा कि, ‘छात्र हरियाणवी में बोल रहा था. जिस पर अधिकारी कह रहे थे कि उन्हें हिंदी समझ नहीं आती. ऐसे में मैनें पुलिस अधिकारी से पूछा भी कि क्या भाषा समझने में वे कुछ मदद कर सकते हैं? लेकिन अधिकारियों ने उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी. आगे कुणाल ने कहा कि, ऐसा नहीं है कि छात्र को इंग्लिश नहीं आती होगी. लेकिन उस वक्त छात्र इतना परेशान था कि वह हिंदी बोल रहा था. बस यही वजह थी कि उसका वीजा खारिज कर दिया गया.
Here more videos and @IndianEmbassyUS need to help here. This poor guy was speaking in Haryanvi language. I could recognise his accent where he was saying “में पागल नहीं हूँ , ये लोग मुझे पागल साबित करने में लगे हुए हे” pic.twitter.com/vV72CFP7eu
— Kunal Jain (@SONOFINDIA) June 8, 2025
कुणाल जैन ने कहा कि, भारत से छात्र बड़े सपने लेकर अमेरिका आते हैं. इतना ही नहीं, भारत की तुलना में वे यहां तीन गुना ज्यादा फीस भी देते हैं. लेकिन फिर भी पढ़ाई पूरी होने के बाद भी उन्हें नौकरी नहीं मिल पाती है और उनका वीजा एक्सपायर हो जाता है. जिसके बाद उन्हें कानूनी पचड़ों का सामना करना पड़ता है.
यह भी देखें: Viral Video: ट्रेन के डिब्बे को ही समझ बैठा हाईवे, भारी भीड़ में दौड़ा दी बाइक, लोग बोले- मूर्खों की कमी नहीं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए