भारत का पहला कैमरे वाला फोन कौन सा था? जितनी कीमत में हुआ था लॉन्च आज उतने में एक iPhone आ जाए
Published by : Ankit Anand Updated At : 26 Jul 2025 8:58 AM
India First Camera Phone- Nokia 7650
India First Camera Phone: आज के समय में बाजार में कई ब्रांडेड स्मार्टफोन उपलब्ध हैं जिनमें किसी में 50MP, 108MP और 200MP वाले एडवांस्ड कैमरे होते हैं. आप और हम सालों से फोन इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन क्या आपने कभी यह जानने की कोशिश की कि भारत में सबसे पहले कैमरा वाला मोबाइल फोन कौन-सा था? आइए आपको बताते हैं.
India First Camera Phone: मार्किट में आज-कल एक से बढ़ कर एक कैमरा फोन्स आ चुके हैं. कुछ फोन्स में तो आज हमें 200MP का कैमरा देखने को मिल जाते हैं. आप और हम सालों से फोन इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन क्या आपने कभी यह जानने की कोशिश की कि भारत में सबसे पहले कैमरा वाला मोबाइल फोन कौन-सा था? क्या फीचर्स थे? और सबसे बड़ा सवाल आखिर कीमत क्या थी? यह उस समय की बात है जब मोबाइल का इस्तेमाल केवल कॉल करने और मैसेज भेजने तक सीमित थे. तभी Nokia ने एक ऐसा फोन पेश किया था जिसने मोबाइल तकनीक के क्षेत्र में एक नई शुरुआत कर दी थी.
भारत का पहला कैमरा वाला फोन
भारत में Nokia 7650 की एंट्री साल 2002 में हुई थी. यही वह वक्त था जब भारत के लोगों ने पहली बार किसी मोबाइल फोन में कैमरा देखा था. इस फोन में 0.3MP (VGA) कैमरा मौजूद था. उस समय यह तकनीक काफी क्रांतिकारी मानी गई क्योंकि इससे पहले कैमरे सिर्फ डिजिटल या फिल्म रोल वाले डिवाइसेज में ही देखने को मिलते थे.

क्या थी Nokia 7650 की कीमत
जब Nokia 7650 बाजार में आया था तब इसकी कीमत करीब €600 थी. अगर आज इसकी कीमत को भारतीय रुपये में बदल कर देखे तो यह करीब 60,000 रुपये से भी अधिक बैठती है. उस समय इतने महंगे फोन को खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं थी. यह फोन सिर्फ खास लोगों की पहुंच में ही था. वहीं आज, इसी कीमत में आप दो से तीन 5G स्मार्टफोन आराम से खरीद सकते हैं.

क्या था Nokia 7650 के फीचर्स
- कैमरा: 0.3 मेगापिक्सल का VGA कैमरा
- डिस्प्ले: 2.1 इंच की TFT स्क्रीन (176×208 पिक्सल रिजॉल्यूशन)
- स्टोरेज: 4MB इंटरनल मेमोरी (मेमोरी कार्ड स्लॉट नहीं था)
- नेटवर्क: 2G कनेक्टिविटी
- ऑपरेटिंग सिस्टम: Symbian Series 60
- कनेक्टिविटी: Bluetooth और Infrared सपोर्ट
- कीपैड डिजाइन: स्लाइडिंग कीपैड
कैसा था कैमरे का अनुभव?
आज भले ही स्मार्टफोन्स में 108MP और 200MP तक के कैमरे देखने को मिलते हैं लेकिन Nokia 7650 के जमाने में इसका VGA कैमरा भी एक बड़ा इनोवेशन माना जाता था. लोग कैमरा फीचर को लेकर बेहद उत्साहित रहते थे. पहली बार ऐसा हुआ था जब कोई फोटो खींचकर उसी मोबाइल की स्क्रीन पर तुरंत देखी जा सकती थी. ये एक नया एक्सपीरियंस था.
भारत में इसकी लोकप्रियता
Nokia 7650 ने भारतीय मोबाइल यूजर्स की सोच में बदलाव लाया. अब फोन सिर्फ कॉल करने के लिए नहीं रह गया था, बल्कि जेब में रखे एक मिनी कैमरे की तरह भी इस्तेमाल होने लगा था. इस फोन ने कैमरा मोबाइल्स के युग की शुरुआत की और खासकर टेक्नोलॉजी के शौकीन युवाओं के बीच यह बेहद लोकप्रिय हो गया.
यह भी पढ़ें: सालों से फोन चलाने वाले भी नहीं जानते Airplane Mode की ये 5 खूबियां, जान गए तो कहेंगे ‘यार पहले क्यों नहीं बताया!’
यह भी पढ़ें: iPhone मालिक जरा ध्यान दो! फोन में ऑन हैं ये Settings? समझो बैटरी हर घंटे बोलेगी – ‘लो मुझे चार्ज करो’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










