Tinder डेटिंग ऐप पर IIT ग्रैजुएट ने डाली शैक्षणिक योग्यता, यूजर्स बोले- LinkedIn नहीं है यह

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 11 Aug 2024 1:35 PM

विज्ञापन

Tinder IIT LinkedIn

Tinder IIT LinkedIn: यह पोस्ट करीब 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, और कई लोग अपनी राय साझा करने के लिए कमेंट सेक्शन में पहुंच गए हैं.

विज्ञापन

Tinder IIT LinkedIn: आईआईटी से पढ़कर इंफोसिस में काम करनेवाले एक शख्स का टिंडर प्रोफाइल वायरल हो रहा है, जिसमें उसने अपनी शैक्षणिक योग्यताएं बतायी हैं. उसे 10वीं में 94 प्रतिशत और 12वीं में 99.5 प्रतिशत मिले थे. जेईई एडवांस्ड में उसकी ऑल इंडिया रैंकिंग 42वीं थी. सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक यूजर ने स्क्रीनशॉट शेयर कर लिखा है – ऐसे पढ़ाकूओं को यहां बैन किया जाए… यह लिंक्डइन नहीं, टिंडर है.

कैसे कैसे कमेंट्स

बुधवार को शेयर किया यह पोस्ट और तब से इसे करीब 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, और कई लोग अपनी राय साझा करने के लिए कमेंट सेक्शन में पहुंच गए हैं. एक यूजर ने लिखा, भाई का पूरा व्यक्तित्व अकादमिक है, जबकि दूसरे ने मजाक में लिखा, अगर किसी प्रतिष्ठित संस्थान में इतना प्रभावशाली इतिहास आपको प्रभावित नहीं करता है… तो यहां मेरी हाइट है (प्रोफाइल के अंतिम विवरण का जिक्र करते हुए). एक अन्य कमेंट में लिखा गया- इंफोसिस! अपनी सैलरी बताना भूल गया भाई.

Tinder IIT LinkedIn

iPhone 16 सीरीज भारत में इस दिन हो रही लॉन्च, यहां जानें इसकी कीमत और डिजाइन

BSNL के 199 रुपये वाले प्लान का कमाल, इसके बेनिफिट्स जान यही रिचार्ज कराएंगे आप

Technology Trending Video

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola