दमदार गेमिंग फोन iQOO 15 हुआ सस्ता, Amazon सेल में मिल रही बढ़िया डील
Published by : Shivani Shah Updated At : 20 Jan 2026 9:39 PM
आइकू 15
Amazon की रिपब्लिक डे सेल में iQOO 15 की कीमत लॉन्च प्राइस से भी कम हो गई है. इस मॉडल पर 6000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिल रहा है. साथ ही इसे आसानी से EMI पर भी खरीदा जा सकता है.
अगर आप गेमर हैं और दमदार परफॉर्मेंस वाला गेमिंग स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो फिर iQOO 15 खरीदने के लिए आपके पास अच्छा मौका है. ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट अमेजन पर चल रहे Amazon Great Republic Day Sale 2026 में इस मॉडल पर अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे आप इस मॉडल को लॉन्च प्राइस से सस्ते में खरीद सकते हैं. iQOO 15 में लेटेस्ट और पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलेगा, जो बेहतरीन और स्मूद परफॉर्मेंस ऑफर करता है. साथ ही 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7000mAh की बैटरी मिलेगी, जिससे फटाफट फोन चार्ज हो जाएगा और घंटों आप बिना चार्जिंग की टेंशन लिए आराम से गेम खेल सकेंगे. आइए जानते हैं इस मॉडल पर मिलने वाले डिस्काउंट के बारे में.
iQOO 15 पर मिल रहा बैंक डिस्काउंट
अमेजन के रिपब्लिक डे सेल में iQOO 15 का 12GB+256GB बेस वेरिएंट 72,998 रुपये में लिस्टेड है. वहीं, इस मॉडल पर अमेजन 60,50 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दे रहा है, जिससे इस मॉडल को आप 66,948 रुपये में खरीद सकेंगे. बैंक डिस्काउंट का फायदा आप SBI क्रेडिट कार्ड पर उठा सकते हैं.

EMI ऑप्शन भी मिलेगा
अगर आप EMI पर इस फोन को खरीदना चाहते हैं, तो आपको No Cost EMI और बैंक डिस्काउंट का फायदा मिलेगा. आप SBI क्रेडिट कार्ड पर ही 6,250 रुपये का बैंक डिस्काउंट पा सकते हैं. साथ ही 2,566 रुपये की शुरुआती EMI पर आप इस मॉडल को खरीद सकते हैं.
क्या-क्या फीचर्स हैं iQOO 15 में?
डिस्प्ले: 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.68 इंच का LTPO AMOLED
बैक कैमरा: 50MP+50MP+50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप
फ्रंट कैमरा: 32MP सेल्फी कैमरा
चिपसेट: पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर
बैटरी: 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,000mAh बैटरी
यह भी पढ़ें: 4 महीने पहले लॉन्च हुआ iPhone Air मिल रहा 30 हजार रुपये सस्ता, Amazon सेल में गजब की डील
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










