Panchayat 3 को फ्री में देखने के लिए लगाएं यह जुगाड़, HD क्वालिटी में उठाएं ट्रेंडिंग वेब सीरीज देखने का मजा
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 31 May 2024 2:32 PM
how to watch panchayat-3 total episodes for free / amazon prime
Panchayat 3 Watch For Free: आप पंचायत 3 को बिना पैसे खर्च किये भी प्राइम वीडियो पर एंजॉय कर सकते हैं. हम आपको बताने जा रहे हैं इसके लिए तगड़ा वाला जुगाड़-
Panchayat 3 Watch For Free: दो साल के लंबे इंतजार के बाद जितेंद्र कुमार की वेब सीरीज पंचायत सीजन 3 रिलीज हो चुकी है. ‘पंचायत 3’ इस साल की मोस्ट अवेटेड सीरीज में से एक है. 28 मई को यह वेब सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. जिन लोगों के पास प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन है, उन्होंने तो पंचायत-3 देख लिया होगा, या देखनेवाले होंगे. लेकिन जिन लोगों के पास प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन नहीं है, वो भी बिल्कुल मुफ्त में पंचायत 3 सीरीज देख सकते हैं. हम बताते हैं कैसे-
क्या है जुगाड़?
‘पंचायत 3’ को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर बिना सब्सक्रिप्शन के भी एंजॉय कर सकते हैं. हम बताते हैं इसका एक तगड़ा सा जुगाड़. इसके लिए आपको बस अपनी ईमेल आईडी का इस्तेमाल करना होगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्राइम वीडियो अपने नये यूजर्स को फ्री ट्रायल का ऑप्शन देता है. यह फ्री ट्रायल एक महीने के लिए होता है, और इसमें आप अनलिमिटेड सीरीज और फिल्मों का मजा उठा सकते हैं.
Panchayat छोड़ने की अफवाहों पर ‘सचिव जी’ ने किया रिएक्ट, जितेंद्र कुमार बोले- ईमानदारी से कहूं तो…
ध्यान रखें इस बात का
अमेजन प्राइम वीडियो पर फ्री सर्विस का फायदा उठाकर पंचायत सीजन 3 देखने के लिए आपके पास एक वैलिड क्रेडिट कार्ड होना चाहिए. हालांकि, इस सर्विस का लाभ आप अमेजन कॉर्पोरेट लाइन ऑफ क्रेडिट, चेकिंग अकाउंट या प्रीपेड क्रेडिट कार्ड के जरिये नहीं उठा सकते. इसके अलावा, यह भी ध्यान रखें कि आप अगर प्राइम वीडियो के मेंबर पहले रह चुके हैं, तो फ्री ट्रायल के लिए आपको एक नयी ईमेल आईडी की जरूरत पड़ेगी.
फ्री ट्रायल पीरियड खत्म होने पर प्राइम वीडियो के ये प्लान्स सब्सक्राइब कर सकते हैं आप-
अमेजन प्राइम वीडियो का फ्री ट्रायल खत्म होने के बाद आप प्लान्स सब्सक्राइब कर सकते हैं. इनमें 1 महीने वाले प्लान की कीमत 299 रुपये, 3 महीने वाले प्लान की कीमत 599 रुपये और 1 साल वाले सब्सक्रिप्शन की कीमत 1,499 रुपये है. ज्यादा डीटेल्स के लिए आप अमेजन प्राइम वीडियो की ऑफिशियल साइट या ऐप पर विजिट कर सकते हैं.
पंचायत के पहले और दूसरे सीजन हिट रहे
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि वेब सीरीज ‘पंचायत’ का पहला सीजन लॉकडाउन के समय अप्रैल 2020 में आया था और इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. पंचायत का दूसरा सीजन मई 2022 में रिलीज हुई और यह भी हिट साबित हुआ. अब पंचायत का तीसरा सीजन आ चुका है और यह ट्रेंड में छाया हुआ है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस वेब सीरीज के कम से कम दो और सीजन रिलीज होंगे.
पंचायत 3 कब रिलीज हुई?
पंचायत 3 28 मई को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हुई।
क्या पंचायत 3 देखने के लिए प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन जरूरी है?
नहीं, आप बिना सब्सक्रिप्शन के भी पंचायत 3 को देख सकते हैं, इसके लिए आप फ्री ट्रायल का लाभ उठा सकते हैं।
फ्री ट्रायल प्राप्त करने के लिए क्या करना होगा?
फ्री ट्रायल पाने के लिए आपको अपनी ईमेल आईडी का उपयोग करके अमेजन प्राइम वीडियो पर रजिस्टर करना होगा।
फ्री ट्रायल के दौरान कौन-कौन सी सेवाएं मिलती हैं?
फ्री ट्रायल के दौरान आप अनलिमिटेड सीरीज और फिल्मों का मजा ले सकते हैं।
फ्री ट्रायल खत्म होने के बाद प्राइम वीडियो के प्लान्स की कीमतें क्या हैं?
फ्री ट्रायल खत्म होने के बाद, 1 महीने का प्लान 299 रुपये, 3 महीने का प्लान 599 रुपये, और 1 साल का सब्सक्रिप्शन 1,499 रुपये का है।
Panchayat 3 Review: पंचायत 3 में कहानी सियासी ज्यादा लेकिन मनोरंजन भी है भरपूर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










