आधार कार्ड में पिता का नाम कैसे करें सही? घर बैठे खुद कर सकते हैं अपडेट, जानें तरीका

मोबाइल में आधार पोर्टल (Photo: KreditBee)
Aadhaar father name update: आधार में पिता के नाम की छोटी-सी गलती भी आगे बड़े कामों में परेशानी खड़ी कर सकती है. अच्छी बात ये है कि अब इसे ठीक करना काफी आसान हो गया है. आप घर बैठे ऑनलाइन इसे अपडेट कर सकते हैं और ट्रैक भी कर सकते हैं.
Aadhaar father name update: अगर आपके आधार कार्ड में दी गई डिटेल्स पुरानी या गलत है, तो उसे अपडेट करना बहुत जरूरी हो जाता है. खासकर पिता के नाम में गलती एक नॉर्मल समस्या है. इसे समय रहते ठीक कर लेना चाहिए ताकि आगे किसी भी सरकारी काम में परेशानी न हो. अच्छी बात ये है कि Unique Identification Authority of India (UIDAI) ने इस प्रोसेस को आसान बना दिया है. अब आप अपने आधार कार्ड में पिता का नाम ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आसानी से अपडेट या सुधार सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कैसे.
आधार में पिता का नाम सही होना क्यों जरूरी है?
अगर आपके आधार कार्ड में आपके पिता का नाम गलत या स्पेलिंग में गड़बड़ी है, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए. आगे चलकर यही छोटी-सी गलती बड़ी परेशानी बन सकती है. चाहे PAN कार्ड बनवाना हो, बैंक में खाता खोलना हो या पासपोर्ट के लिए अप्लाई करना हो, हर जगह सही डिटेल्स होना बहुत जरूरी है.
असल में, आपका आधार आपकी पहचान का सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट है. इसमें दी गई डिटेल्स ही आपकी पहचान को वेरिफाई करने में काम आती हैं. इसलिए बेहतर है कि पिता का नाम सही और अपडेटेड हो, ताकि भविष्य में किसी भी तरह की दिक्कत न हो.
आधार में पिता का नाम ऑनलाइन कैसे सही करें?
- UIDAI पोर्टल पर जाएं: सबसे पहले UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट (https://uidai.gov.in) पर जाएं और अपने आधार नंबर व OTP की मदद से लॉगिन करें.
- Update Aadhaar ऑप्शन चुनें: लॉगिन करने के बाद ‘Update Aadhaar Details (Online)’ पर क्लिक करें, जहां से आप अपनी डिटेल्स अपडेट कर सकते हैं.
- Father’s Name सेक्शन चुनें: अब ‘Father’s Name’ वाले ऑप्शन को सिलेक्ट करें और यहां नाम बिल्कुल उसी तरह दर्ज करें, जैसा आपके ऑफिशियल डॉक्यूमेंट्स में लिखा है.
- जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें: अब आपको एक वैध डॉक्यूमेंट अपलोड करना होगा, जो आपके माता-पिता से रिश्ते को साबित करता हो. जैसे बर्थ सर्टिफिकेट, PAN कार्ड, पासपोर्ट या UIDAI द्वारा मान्य अन्य डॉक्यूमेंट.
- रिक्वेस्ट सबमिट करें: सारी डिटेल्स को ध्यान से चेक करें और फिर रिक्वेस्ट सबमिट कर दें. सबमिट करने के बाद आपको एक URN (Update Request Number) मिलेगा, जिससे आप अपने अपडेट का स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं.
अपडेट कैसे ट्रैक करें?
अगर आपने अपने Aadhaar में कोई अपडेट कराया है, तो उसका स्टेटस चेक करना बेहद आसान है. बस आपके पास जो URN (Update Request Number) मिला है, उसे UIDAI के पोर्टल पर डालकर आप आसानी से ट्रैक कर सकते हैं. अच्छी बात ये है कि आपका अपडेट आमतौर पर 7-10 वर्किंग दिनों के अंदर प्रोसेस हो जाता है.
यह भी पढ़ें: फोन में रखें DL और RC की डिजिटल कॉपी, पेपर की नहीं पड़ेगी जरूरत, जानें तरीका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




