New Aadhaar App: अब आधार से जुड़े जरूरी काम होंगे मोबाइल से, जानिए नए ऐप पर रजिस्टर करने का तरीका
Published by : Ankit Anand Updated At : 02 Feb 2026 1:17 PM
नया आधार ऐप
नया Aadhaar ऐप का फुल वर्जन लॉन्च हो चुका है और अब आधार से जुड़े कई जरूरी काम आप सीधे अपने मोबाइल से ही निपटा सकेंगे. हालांकि, ऐप इस्तेमाल करने से पहले इसमें रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है. तो आइए आसान स्टेप्स में जान लेते हैं रजिस्ट्रेशन करने का पूरा प्रोसेस.
New Aadhaar App: अब आधार कार्ड से जुड़े ज्यादातर काम और भी आसान होने वाले हैं. दरअसल नया Aadhaar ऐप 28 जनवरी को सभी लोगों के लिए लॉन्च कर दिया गया है. मतलब अब देश के हर आधार कार्ड होल्डर को इसके सारे फीचर्स इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा. यहां आप अपने आधार की डिटेल्स स्टोर कर सकते हैं, जरूरत पड़ने पर शेयर कर सकते हैं और कई आधार से जुड़े काम भी यहीं से निपटा सकते हैं. हालांकि, ऐप इस्तेमाल करने से पहले इसमें आपको रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है. तो आइए जान लेते हैं रजिस्ट्रेशन करने का क्या है स्टेप-बाय-स्टेप तरीका, ताकि आपका आधार से जुड़े काम रुके नहीं.
नए Aadhaar App की खूबियां
- एक साथ 5 फैमिली मेंबर्स के Aadhaar कर सकते हैं सेव.
- Masked Aadhaar शेयर करने का मिलता है ऑप्शन.
- Aadhaar QR Code स्कैन करके आसानी से कर सकते हैं वेरिफिकेशन.
- ऐप से आसानी से कर सकते हैं मोबाइल नंबर और एड्रेस अपडेट.
- Selective Share फीचर की मदद से खुद तय कर सकते हैं कि सामने वाले को कौन-सी जानकारी दिखानी है.
- Biometric Lock फीचर से मिलता है एक्स्ट्रा सिक्योरिटी.
नए Aadhaar App पर रजिस्टर कैसे करें?
अगर आप नए Aadhaar ऐप पर रजिस्ट्रेशन करने की सोच रहे हैं, तो शुरू करने से पहले एक छोटी-सी तैयारी कर लें. सबसे पहले ये चेक कर लें कि आपके फोन में वही SIM लगी हो जो Aadhaar से लिंक है. दूसरे नंबर से भी रजिस्ट्रेशन तो हो जाएगा, लेकिन बाद में Aadhaar से जुड़ी कई सर्विसेज इस्तेमाल करने में दिक्कत आ सकती है. साथ ही कोशिश करें कि रजिस्ट्रेशन ऐसी जगह बैठकर करें जहां नेटवर्क अच्छा हो, ताकि बीच में ऐप हैंग या स्लो ना हो. और हां, अपना Aadhaar कार्ड (या उसकी डिजिटल कॉपी) पास में जरूर रख लें क्योंकि रजिस्ट्रेशन के दौरान Aadhaar नंबर डालना पड़ेगा.
फॉलो करें ये स्टेप्स
- सबसे पहले Play Store (Android) या App Store (iOS) से Aadhaar ऐप डाउनलोड करें. ध्यान रखें कि ऐप का डेवलपर UIDAI ही लिखा होना चाहिए.
- ऐप ओपन करें. अपनी पसंद की भाषा चुनें और Terms & Conditions को एक्सेप्ट कर दें.
- अब मेन डैशबोर्ड पर दिख रहे ‘Register Aadhaar’ टैब पर टैप करें.
- प्रोसेस शुरू होने के बाद अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालें.
- इसके बाद आधार से लिंक मोबाइल नंबर डालना होगा. उसी नंबर पर एक OTP आएगा, जिससे आपका डिवाइस वेरिफाई होगा.
- फिर आपको फेस ऑथेंटिकेशन करना होगा. इसके लिए फोन को ऐसे पकड़ें कि फ्रंट कैमरा आपका चेहरा ठीक से कैप्चर कर सके और दो बार पलक झपकानी होगी.
- आखिर में आपको 6 अंकों का PIN बनाना होगा. इसे कहीं नोट करके रख लें, क्योंकि आगे ऐप खोलने के लिए यही PIN काम आएगा.
यह भी पढ़ें: अब आपका आधार होगा सुपर सेफ, नए Aadhaar ऐप से सिर्फ वही डिटेल शेयर करें जो आप चाहें, जानिए पूरा तरीका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










