ePaper

अब आपका आधार होगा सुपर सेफ, नए Aadhaar ऐप से सिर्फ वही डिटेल शेयर करें जो आप चाहें, जानिए पूरा तरीका

Updated at : 30 Jan 2026 11:43 AM (IST)
विज्ञापन
new aadhaar app selective share feature

Aadhaar ऐप का सेलेक्टिव शेयर फीचर

नए Aadhaar ऐप की मदद से अब आप अपनी मर्जी से सिर्फ वही आधार डिटेल शेयर कर सकते हैं, जो आप चाहते हों. चाहे वो आपका नाम हो या फोटो. इस सेलेक्टिव शेयरिंग फीचर की वजह से आधार के गलत इस्तेमाल का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है. आइए जानते हैं कि इस आसान और काम के फीचर को आप स्टेप-बाय-स्टेप कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं.

विज्ञापन

नया Aadhaar ऐप के आने से अब आप अपनी पर्सनल डिटेल्स को और भी सेफ रख सकते हैं. अब आपको पूरा आधार कार्ड कहीं देने की जरूरत नहीं है. अब ये आपके हाथ में है कि सामने वाले के साथ आप कौन सी डिटेल शेयर करना चाहते हो. चाहे वो आपका नाम हो, फोटो हो या कोई और डिटेल. इससे न सिर्फ आपकी प्राइवेसी सेफ रहेगी, बल्कि आधार डिटेल्स के गलत इस्तेमाल का खतरा भी कम हो जाएगा.

अच्छी बात ये है कि अब आधार कार्ड को साथ लेकर घूमने या उसकी फिजिकल कॉपी स्कैन करने की झंझट भी नहीं रहती. आइए आपको आसान स्टेप्स में बताते हैं कि नए Aadhaar ऐप का ये सेलेक्टिव शेयर (selective share) फीचर कैसे इस्तेमाल करना है.

नए Aadhaar ऐप से सेलेक्टिव तरीके से डेटा कैसे शेयर करें?

  • सबसे पहले नया Aadhaar ऐप डाउनलोड करें और अपने फोन में इंस्टॉल करें.
  • ऐप इंस्टॉल होने के बाद उसे अपने Android या iOS डिवाइस पर ओपन करें.
  • अब अपने Aadhaar नंबर, मोबाइल नंबर और फेस आईडी की मदद से रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद स्क्रीन पर दिए गए ऑप्शन्स में से Selective Share वाला ऑप्शन चुनें.
  • इसके बाद तय करें कि आप कौन-कौन सी डिटेल्स शेयर करना चाहते हैं और फिर Share Custom ID पर टैप करें.
  • अब आपको स्क्रीन पर वही Aadhaar डिटेल्स दिखेंगी, जिन्हें आपने शेयर करने के लिए चुना है.
  • अगर किसी जानकारी को जोड़ना या हटाना हो, तो ऊपर बाईं तरफ दिए गए बैक एरो पर टैप करें, जरूरी बदलाव करें और दोबारा Share Custom ID पर क्लिक करें.
  • जब सारी चुनी हुई डवटाइल्स सही लग जाए, तो आगे बढ़ने के लिए Share बटन दबाएं.
  • अब शेयर करने का तरीका चुनें, जैसे WhatsApp, मैसेज, मेल या कोई दूसरा ऑप्शन.
  • इसके बाद जिस व्यक्ति को जानकारी भेजनी है, उसकी डिटेल डालें और Send बटन पर टैप करें.

ध्यान रखने वाली बात ये है कि इस तरीके से शेयर की गई Aadhaar जानकारी ZIP फॉर्मेट में भेजी जाती है.

नए Aadhaar ऐप में सेलेक्टिव शेयर फीचर इस्तेमाल करने के फायदे

  • यह नया फीचर आपकी पर्सनल डिटेल्स को बेवजह सामने आने से बचाने में मदद करता है, क्योंकि ऐप आपको खुद तय करने देता है कि कौन-सी डिटेल शेयर करनी है.
  • सेलेक्टिव शेयर की वजह से थर्ड पार्टी के पास आपका पूरा आधार डेटा सेव होने या उसके गलत इस्तेमाल का खतरा काफी कम हो जाता है.
  • अब आधार कार्ड की फोटो कॉपी देने या उसकी फोटो/स्कैन शेयर करने की जरूरत नहीं रहती.

यह भी पढ़ें: नए Aadhaar ऐप से मोबाइल नंबर और एड्रेस कैसे अपडेट करें? जान लें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola