कहीं किसी अनजान डिवाइस में तो लॉगिन नहीं है आपका गूगल अकाउंट? ऐसे करें पता

Published by : Ankit Anand Updated At : 05 Feb 2026 12:52 PM

विज्ञापन

गूगल अकाउंट (Photo: Freepik)

अक्सर हम मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्ट टीवी जैसे कई डिवाइस में अपना अकाउंट लॉगिन कर लेते हैं और बाद में भूल भी जाते हैं. अच्छी बात यह है कि Google हमें एक आसान तरीका देता है, जिससे आप मिनटों में चेक कर सकते हैं कि आपका अकाउंट किन-किन डिवाइस में लॉगिन है. आइए जानते हैं यह तरीका.

विज्ञापन

अगर कभी आपने गौर किया होगा तो Google अकाउंट ही Gmail, Drive, Photos, YouTube जैसी कई जरूरी सर्विस का दरवाजा होता है. अगर आपका अकाउंट किसी ऐसे डिवाइस में लॉगिन है जिसे आप पहचानते नहीं हैं, तो आपकी पर्सनल डिटेल्स खतरे में पड़ सकती है. बात सिर्फ ईमेल पढ़ने तक सीमित नहीं रहती, कोई आपकी पहचान का गलत यूज कर सकता है, डेटा चुरा सकता है या जरूरी डॉक्यूमेंट्स से छेड़छाड़ भी कर सकता है.

हमारी आदत होती है कि हम मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्ट टीवी जैसे कई डिवाइस में अकाउंट लॉगिन करते हैं और अक्सर भूल भी जाते हैं. अच्छी बात यह है कि Google आपको आसान तरीका देता है, जिससे आप चेक कर सकते हैं कि आपका अकाउंट किन-किन डिवाइस में लॉगिन है. आइए जानते हैं वो तरीका.

गूगल अकाउंट को सेफ रखना क्यों है जरूरी?

ये हैक असल में आपके Google अकाउंट की सेफ्टी बढ़ाने में मदद करता है. इससे आपको पता चल जाता है कि आपका अकाउंट कहीं ऐसे डिवाइस में तो लॉगिन नहीं है, जो आपका नहीं है. अगर कोई अनजान लॉगिन दिखे, तो आप तुरंत उसे हटा सकते हैं. इसकी मदद से आप अपनी ईमेल, डॉक्यूमेंट्स और पेमेंट जैसी जरूरी डिटेल्स को सेफ रख सकते हैं.

अकाउंट को चेक और सेफ करने के स्टेप्स

  • Google अकाउंट सेटिंग्स में जाएं
  • myaccount.google.com पर जाएं.
  • अपने Google अकाउंट से लॉगिन कर लें
  • वहां Security में जाकर Your Devices सेक्शन में जाएं.
  • यहां आपको उन सभी फोन, टैबलेट और कंप्यूटर की लिस्ट दिखेगी, जहां आपका अकाउंट लॉगिन है.
  • डिवाइस का टाइप, लोकेशन और आखिरी एक्टिविटी जैसी डिटेल्स चेक करें.
  • अगर कोई ऐसा डिवाइस दिखे जिसे आप नहीं पहचानते, तो तुरंत Sign out कर दें.
  • अकाउंट को सेफ रखने के लिए तुरंत अपना पासवर्ड बदल लें
  • Security में जाकर 2-Step Verification (2FA) ऑन कर दें.
  • साथ ही हाल की सिक्योरिटी एक्टिविटी भी चेक करें. इससे आपको यह पता चल सकेगा कि कहीं कोई गलत बदलाव तो नहीं हुआ है.

यह भी पढ़ें: Instagram Reels पर बार-बार आ रहे हैं बेकार वीडियो? ऐसे करें अपना एल्गोरिदम रीसेट, तुरंत दिखेगा फर्क

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola