एक झटके में साफ हो जाएंगे Gmail के पुराने और बेकार ईमेल, कई लोग नहीं जानते ये छोटा सा तरीका

Published by : Ankit Anand Updated At : 27 Dec 2025 6:50 AM

विज्ञापन

Gmail Deletion Process

क्या आपका Gmail इनबॉक्स ईमेल से भरा हुआ है? Gmail के इन-बिल्ट टूल्स की मदद से आप कुछ ही मिनटों में एक साथ कई ईमेल डिलीट कर सकते हैं और अपनी मेल स्पेस आसानी से खाली कर सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कैसे.

विज्ञापन

Gmail: अगर अपना इनबॉक्स खोलते ही आप टेंशन में आ जाते हैं, तो आप अकेले नहीं हैं. समय के साथ न्यूजलेटर्स, प्रमोशनल मेल, ऐप नोटिफिकेशन और पुराने ईमेल चुपचाप जमा होते रहते हैं. देखते-देखते इनबॉक्स इतना भर जाता है कि जरूरी मेल ढूंढना भी मुश्किल हो जाता है. अच्छी बात ये है कि Gmail में पहले से ऐसे टूल मौजूद हैं, जिनकी मदद से आप एक साथ कई ईमेल आसानी से डिलीट कर सकते हैं. इसके लिए न तो किसी थर्ड-पार्टी ऐप की जरूरत है और न ही घंटों समय लगाने की. आइए आपको बताते हैं कैसे.

डेस्कटॉप पर Select All का इस्तेमाल करें

  • अपने कंप्यूटर में Gmail खोलें.
  • इनबॉक्स के ऊपर बाईं तरफ बने छोटे से चेकबॉक्स पर क्लिक करें.
  • इसके बाद Gmail सभी दिख रहे ईमेल चुन लेगा और Select all conversations का ऑप्शन दिखाएगा.
  • इस पर क्लिक करें और फिर ट्रैश आइकन दबाकर ईमेल डिलीट कर दें.

चुने गए सभी ईमेल एक साथ डिलीट हो जाएंगे. यह तरीका तब काफी काम आता है, जब आपके इनबॉक्स में पुराने और बेकार मैसेज भर गए हों, जिनकी अब जरूरत नहीं रहती.

कैटेगरी के हिसाब से ईमेल डिलीट करें

Gmail अपने आप ईमेल्स को Promotions, Social और Updates जैसी अलग-अलग टैब में बांट देता है. इन टैब्स में ज्यादातर ऑफर्स, न्यूजलेटर और ऐप नोटिफिकेशन आते हैं. आइए जानते हैं इन्हें कैसे डिलीट किया जाए.

  • Promotions या Social टैब खोलें
  • ऊपर दिए बॉक्स पर क्लिक करके सभी ईमेल सेलेक्ट करें
  • फिर Delete पर टैप करें

इससे इनबॉक्स की भीड़ कम हो जाएगी और आपके जरूरी पर्सनल व काम से जुड़े ईमेल सेफ रहेंगे.

मोबाइल पर ईमेल एक साथ डिलीट कैसे करें

मोबाइल पर एक साथ ईमेल हटाने की प्रोसेस थोड़ी धीमी हो सकती है, लेकिन काम हो जाता है. इसके लिए किसी एक ईमेल पर कुछ देर तक उंगली दबाकर रखें, इससे सिलेक्शन मोड चालू हो जाएगा. फिर जिन ईमेल्स को हटाना है उन्हें चुनें और डिलीट के आइकन पर टैप कर दें. यह तरीका तब काम आता है, जब आप बिना कंप्यूटर खोले इनबॉक्स साफ करना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: WhatsApp पर ताक लगाए बैठे हैं हैकर्स, खुद को सेफ रखने के लिए चेक कर लें ये जरूरी सेटिंग्स

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola