एक बढ़िया होम प्रोजेक्टर कैसे चुनें? खरीदते वक्त देखेंगे ये 5 चीजें तो नहीं होगा एक रुपये का भी नुकसान

Published by : Ankit Anand Updated At : 16 Apr 2026 2:28 PM

विज्ञापन

होम प्रोजेक्टर (Photo: Lumio)

Projector Buying Guide: होम प्रोजेक्टर आजकल टीवी का स्मार्ट ऑप्शन बनते जा रहे हैं. लेकिन सही चुनाव करना भी जरूरी है, ब्राइटनेस, रिजॉल्यूशन, लाइट सोर्स जैसी बातें ध्यान में रखनी चाहिए. सही फीचर्स वाला प्रोजेक्टर आपके घर को मिनी थिएटर जैसा एक्सपीरियंस दे सकता है.

विज्ञापन

2026 में होम प्रोजेक्टर अब सिर्फ शौक नहीं, बल्कि एक स्मार्ट और प्रैक्टिकल खरीद बनते जा रहे हैं. अब बड़ी-बड़ी कंपनियां अपने प्रोजेक्टर्स में ज्यादा ब्राइटनेस, लंबी चलने वाली लाइट और स्मार्ट फीचर्स दे रही हैं, ताकि ये टीवी को टक्कर दे सकें. लेकिन असली सवाल ये है कि आपको आखिर किस तरह का प्रोजेक्टर लेना चाहिए? आपके घर और जरूरत के हिसाब से कौन-सी फीचर्स सही रहेंगी? कितनी पिक्चर क्वालिटी, कितना बड़ा स्क्रीन साइज और कितना बजट सही रहेगा? इसलिए आइए जानते हैं कि प्रोजेक्टर खरीदते वक्त किन-किन बातों पर आपको ध्यान देना चाहिए.

ब्राइटनेस लेवल (Brightness Level) 

अगर आप प्रोजेक्टर को ऐसे कमरे में इस्तेमाल करने वाले हैं जहां लाइट्स ऑन रहती हैं, तो कम से कम 2500 से 3000 ANSI lumens वाला मॉडल लेना समझदारी होगी. इससे तस्वीर ज्यादा ब्राइट और कलर्स ज्यादा शार्प दिखते हैं, HDR भी बेहतर लगता है. लेकिन अगर आप सच में शानदार एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो थोड़ा डार्क माहौल अभी भी सबसे बेस्ट रहता है. ध्यान रखें, प्रोजेक्टर की ब्राइटनेस मापने के लिए ANSI lumens ही सबसे भरोसेमंद पैमाना होता है.

लाइट सोर्स (Light Source)

लाइट सोर्स की बात करें तो आजकल LEDs और लेजर टेक्नोलॉजी पुराने लैम्प्स से कहीं ज्यादा एडवांस मानी जाती है. इसलिए कोशिश करें कि ऐसा डिवाइस चुनें जिसकी लाइट लाइफ कम से कम 20,000 से 30,000 घंटे तक हो. साथ ही खरीदने से पहले ब्रांड से ये जरूर समझ लें कि लाइट सोर्स को कब और कैसे बदलना पड़ेगा, ताकि बाद में कोई झंझट न हो.

आस्पेक्ट रेशियो (Aspect Ratio)

आस्पेक्ट रेशियो को आसान शब्दों में समझें तो ये आपकी स्क्रीन की शेप होती है. यानी वीडियो आपको किस फ्रेम में दिखाई देगा. आमतौर पर 4:3 और 16:9 सबसे ज्यादा इस्तेमाल होते हैं. चूंकि आजकल हम सिर्फ फिल्में ही नहीं, बल्कि स्पोर्ट्स, गेम्स और ऐप्स पर भी काफी कुछ देखते हैं, इसलिए सही रेशियो चुनना जरूरी हो जाता है. अगर आप कन्फ्यूज हैं, तो 16:9 आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. ये लगभग हर तरह के कंटेंट के साथ बढ़िया फिट बैठता है.

रिजॉल्यूशन (Resolution)

प्रोजेक्टर लेते समय एक आसान सा फंडा याद रखें कि जितना ज्यादा रिजॉल्यूशन, उतनी साफ और शार्प पिक्चर. कम रिजॉल्यूशन में इमेज थोड़ी पिक्सेलेटेड लग सकती है, जो देखने का मजा खराब कर देती है. मार्केट में 720p से लेकर 4K Ultra HD तक कई ऑप्शन मिल जाते हैं, लेकिन आपको वही चुनना चाहिए जो आपके कंटेंट के हिसाब से फिट बैठे. अगर आप किफायती और बढ़िया क्वालिटी चाहते हैं, तो Full HD (1920×1080) आज के समय में सबसे बैलेंस्ड और पॉपुलर चॉइस है.

थ्रो डिस्टेंस (Throw distance) 

थ्रो डिस्टेंस को आसान शब्दों में समझें तो ये बताता है कि प्रोजेक्टर को स्क्रीन या दीवार से कितनी दूरी पर रखना चाहिए. कुछ प्रोजेक्टर ऐसे होते हैं जिन्हें आप बहुत पास रखकर भी बड़ी स्क्रीन पा सकते हैं (short throw), जबकि कुछ को दूर रखना पड़ता है. इसलिए प्रोजेक्टर लेने से पहले अपनी जगह जरूर ध्यान में रखें.

यह भी पढ़ें: सस्ते में बड़ा TV खरीदने का मौका, IPL सीजन के बीच Flipkart पर ऑफर

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola