Happy Republic Day 2026 Wishes, Images, Status: गणतंत्र दिवस के मौके पर सोशल मीडिया पर लगाएं खास स्टेटस और अपनों को भेजें शुभकामना संदेश
गणतंत्र दिवस 2026 की शुभकामनाएं
Happy Republic Day 2026 Wishes, Images, Status: इस साल भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. ऐसे में इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाने के लिए यहां कुछ देशभक्ति से भरे स्टेटस, इमेज और अपने परिवार व दोस्तों को भेजने के लिए शुभकामना संदेश दिए गए हैं.
Happy Republic Day 2026 Wishes, Images, Status: गणतंत्र दिवस सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि देश के संविधान, लोकतंत्र और आजादी की ताकत को याद करने का खास अवसर है. इस मौके पर लोग सोशल मीडिया पर स्टेटस के जरिए अपनी देशभक्ति और गर्व को शब्दों में जाहिर करते हैं. अगर आप भी रिपब्लिक डे के दिन व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर कुछ खास और अलग स्टेटस लगाना चाहते हैं या अपने अपनों को दिल से जुड़े शुभकामना संदेश भेजना चाहते हैं, तो यहां आपके लिए चुनिंदा और खूबसूरत मैसेज दिए गए हैं, जो इस राष्ट्रीय पर्व की भावना को और खास बना देंगे.

गणतंत्र दिवस 2026 की शुभकामनाएं | Happy Republic Day 2026 Wishes in Hindi
तिरंगे की छांव में पलते हैं हम,
संविधान से मिलती पहचान है हम.
लोकतंत्र की इस शान को सलाम,
गणतंत्र दिवस 2026 का यही पैगाम.
राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं.
अपने लहू से जिन्होंने लिखा भारत का इतिहास,
आओ झुककर करें उन्हें सलाम.
आपको गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं.

न झुके थे, न झुकेंगे कभी,
भारत मां की आन है हम सभी.
आज संविधान को करते हैं प्रणाम,
गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई.
आजादी की कीमत समझो,
संविधान की ताकत पहचानो.
तिरंगे को दिल में बसाए रखना,
गणतंत्र दिवस की शुभकामना.

तिरंगा लहराए आसमान में,
भारत बसता है हर हिंदुस्तानी की जान में.
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं.
संविधान हमारा गर्व है,
लोकतंत्र हमारी ताकत.
गणतंत्र दिवस 2026 मुबारक हो.

आओ मिलकर संविधान की गरिमा बनाए रखें,
और भारत को और मजबूत बनाएं.
Happy Republic Day 2026.
तिरंगा हमारी पहचान है,
संविधान हमारा अभिमान है.
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं.
व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम और फेसबुक के लिए गणतंत्र दिवस पर खास स्टेटस | Happy Republic Day Status for WhatsApp, Instagram and Facebook
स्वतंत्रता सिर्फ एक शब्द नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है देश के प्रति, समाज के प्रति. गणतंत्र दिवस 2026 की शुभकामनाएं.
वीरों के बलिदान और संविधान के सम्मान को नमन. गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई.
न जाति, न धर्म, पहचान सिर्फ एक, हम भारतीय. गणतंत्र दिवस 2026 की बधाई.
देश का हर नागरिक है इसकी ताकत. गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं.

संविधान को नमन, तिरंगे को सलाम. Happy Republic Day 2026.
लोकतंत्र की शक्ति को सलाम. गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं.
हर दिल में भारत, हर सांस में आजादी. गणतंत्र दिवस मुबारक हो.
संविधान से मिली पहचान, भारत मेरी जान. हैप्पी रिपब्लिक डे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










