Happy Pongal 2026 Wishes, Images, Status: धान की खुशबू, सूर्य का मान, इन खास संदेशों के साथ अपनों को भेजें पोंगल की शुभकामनाएं
Published by : Shivani Shah Updated At : 14 Jan 2026 8:32 AM
पोंगल की शुभकामनाएं
Happy Pongal 2026 Wishes, Images, Status: आज पोंगल के इस पावन पर्व पर रिश्तों में मिठास बनाए रखने के लिए अपनों को भेजें शुभकामना संदेश. इसके अलावा, सोशल मीडिया पर लगाने के लिए यहां कुछ पोंगल से जुड़े स्टेटस भी दिए गए हैं.
Happy Pongal 2026 Wishes, Images, Status: आज मकर संक्रांति के साथ-साथ पोंगल का पर्व भी मनाया जा रहा है. भारत के कई हिस्सों में आज जहां संक्रांति मनाई जा रही है, वहीं दक्षिण भारत में पोंगल का पर्व खास दक्षिण भारत में मनाया जाता है. प्रकृति, किसानों और पशुओं के प्रति आभार व्यक्त करने से जुड़ा यह त्योहार नई फसल के साथ जीवन में नई उम्मीदें लेकर आता है. सूर्य देव की आराधना और अन्न की समृद्धि का यह पर्व घर-आंगन को खुशियों से भर देता है. ऐसे में इस खास मौके पर अपनों को भेजी गई शुभकामनाएं रिश्तों में अपनापन और मिठास घोल देती हैं. यहां अपनों को भेजने के लिए कुछ खास शुभकामना संदेश दिए गए हैं, जिसे आप अपनों को भेज सकते हैं. इसके अलावा, सोशल मीडिया पर शेयर करने के लिए स्टेटस और इमेज भी दिए गए हैं.

पोंगल की शुभकामनाएं | Happy Pongal Wishes in Hindi
- पोंगल के इस शुभ अवसर पर
आपकी जिंदगी में खुशहाली, समृद्धि और सुख-शांति बनी रहे.
नई फसल के साथ नए सपने पूरे हों.
पोंगल की हार्दिक शुभकामनाएं.
- सूरज की रोशनी और फसलों की हरियाली,
आपके जीवन में खुशियों की मिठास भर दे,
परिवार में प्रेम और अपनापन बना रहे.
Happy Pongal.
- पोंगल का त्योहार लाए,
मेहनत का मीठा फल,
रिश्तों में प्यार और जीवन में उमंग.
आपको और आपके परिवार को पोंगल की शुभकामनाएं.
- नई फसल, नई उम्मीदें और नई खुशियां,
आपके घर-आंगन को महका दें,
समृद्धि और सफलता आपके कदम चूमें.
पोंगल मुबारक हो.

- धान की बालियों सी लहराती खुशियां,
और सूर्य देव की कृपा आपके जीवन में बनी रहे,
हर दिन मंगलमय हो.
Happy Pongal.
- पोंगल के पावन पर्व पर
जीवन में अन्न, धन और आनंद की कभी कमी न हो,
हर दिन खुशियों से भरा रहे.
पोंगल की हार्दिक शुभकामनाएं.
- सूर्य देव की कृपा से,
आपके घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहे,
नई फसल के साथ नई उम्मीदें खिलें.
Happy Pongal.
- पोंगल का त्योहार सिखाए
प्रकृति से जुड़ाव और मेहनत की अहमियत,
आपका जीवन भी सफलता से लहलहाए.
पोंगल की शुभकामनाएं.
- हर दिन हो मंगलमय, हर पल हो खुशहाल,
अन्नपूर्णा की कृपा आप पर सदा बनी रहे,
आपको और आपके परिवार को पोंगल मुबारक.
- पोंगल की अग्नि में,
दुख जलें, खुशियां पकें और सपने सच हों,
जीवन में मिठास बनी रहे.
Happy Pongal.

व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम और फेसबुक के लिए पोंगल शुभकामना स्टेटस | Happy Pongal Status for WhatsApp, Instagram and Facebook (Hindi)
- धूप नई, उमंग नई, जीवन में हर तरंग नई, पोंगल लाए खुशियां कई. हैप्पी पोंगल.
- नया सवेरा और नई शुरुआत, सूरज संग बढ़े सफलता का मान, पोंगल लाए खुशियों की सौगात. हैप्पी पोंगल.
- इस पावन पर्व पर आपके घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो. पोंगल की हार्दिक शुभकामनाएं.
- नई फसल, नई खुशियां, धन-धान्य से भरा हो घर आपका. आपको पोंगल की हार्दिक शुभकामनाएं.
- धान की बालियों संग लहलहाए आपका जीवन. पोंगल मुबारक.

- मेहनत का मीठा फल और खुशियों की भरमार, Happy Pongal.
- प्रकृति, परंपरा और खुशियों का त्योहार. मुबारक हो पोंगल का त्योहार.
- हर दिन हो मंगलमय, हर पल हो खुशहाल, पोंगल लेकर आए खुशियों की बरसात. हैप्पी पोंगल.
- पोंगल के पावन पर्व पर खुशहाली और मिठास से भरा जीवन मिले. हैप्पी पोंगल.
- सूर्य देव की कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे. Happy Pongal.
यह भी पढ़ें: Pongal 2026: पोंगल पर्व शुरू, जानें इसका धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










