Google Doodle On New Year 2024 : नये साल पर गूगल ने बनाया खास डूडल, विश किया हैप्पी न्यू ईयर
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 11 Mar 2024 11:23 AM
Happy New Year 2024 Google Doodle - गूगल ने भी अपने डूडल के माध्यम से नये साल का स्वागत किया है. इस खास मौके पर सर्च इंजन गूगल ने भी शानदार डूडल बनाया है जिसे आप गूगल के होमपेज पर देख सकते हैं. नव वर्ष 2024 को लेकर गूगल ने डूडल बनाया है. इससे पहले गूगल ने न्यू ईयर ईव का एक डूडल बनाया था.
-
Happy New Year : गूगल ने नये साल के मौके पर बनाया शानदार डूडल
-
Google ने नव वर्ष 2024 का बनाया डूडल, उत्साह और उमंग के साथ लोगों ने किया नये साल का स्वागत
Happy New Year 2024 Google Doodle Today : देश और दुनिया में नये साल का स्वागत उत्साह और उमंग के साथ किया जा रहा है. नये साल का स्वागत लोग अपने-अपने अंदाज में कर रहे हैं. कोई पार्टी कर रहा है तो कोई आतिशबाजी कर के जश्न मना रहा है. गूगल ने भी अपने डूडल के माध्यम से नये साल का स्वागत किया है. नव वर्ष 2024 को लेकर गूगल ने डूडल बनाया है. इससे पहले गूगल ने न्यू ईयर ईव का एक डूडल बनाया था.
नये साल का जश्न
आज, यानी 1 जनवरी 2024 को पूरी दुनिया नये साल के जश्न में डूबी है. कोई पार्टी कर रहा है, तो कोई पूजा-पाठ में लगा है. इस खास मौके पर सर्च इंजन गूगल ने भी शानदार डूडल बनाया है जिसे आप गूगल के होमपेज पर देख सकते हैं. नये साल पर गूगल का डूडल गूगल के वेब होमपेज और मोबाइल के होमपेज दोनों पर नजर आ रहा है. आप गूगल ऐप में जाकर इसे देख सकते हैं. ऐप को खोलते ही आपको डूडल नजर आयेगा.
Also Read: Google Doodle : साल के आखिरी दिन गूगल वर्ष 2023 को कुछ इस तरह कह रहा अलविदा
आज के डूडल में क्या है खास?
नये साल 2024 के गूगल के पहले डूडल में एक शाइनिंग हैंगिंग बॉल लगाया है, जिसमें एक स्माइली भी दी गई है. इसके अलावा, डूडल में लड़ियां लगी हैं. आज का डूडल सात रंगों का इस्तेमाल कर तैयार किया गया है. गूगल के इस डूडल को भारत समेत दुनिया के कई देशों के यूजर्स देख सकते हैं. गूगल प्रत्येक खास मौके पर अपने होमपेज पर डूडल बनाता है. गूगल ने कल यानी 31 दिसंबर 2023 को भी एक डूडल बनाया था.
देश-दुनिया में नये साल का स्वागत
देश और दुनिया नयी उम्मीदों और नये उमंगों के साथ नये साल के स्वागत में जुटी है. अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक हर साल एक जनवरी को न्यू ईयर मनाया जाता है, जिसका जश्न पूरे देश में होता है. इस मौके पर लोग अपने नजदीकियों को मिलकर बधाई देते हैं. साथ ही उपहार और मिठाइयां आदि देते हैं.
Also Read: JIO का New Year Gift : हर रोज 2.5 GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग FREE… एक-दो दिन नहीं, हफ्तों तक
आज का गूगल डूडल
टेक जायंट कंपनी गूगल समय-समय पर अपने प्लैटफॉर्म पर कई तरह के डूडल प्रकाशित करता रहती है. ये जो डूडल होते हैं, वे किसी खास व्यक्ति या फिर इवेंट से जुड़े हुए होते हैं. गूगल ने आज न्यू ईयर पर भी अपने प्लैटफॉर्म पर एक डूडल जारी किया है. अगर आप अपने स्मार्टफोन/डेस्कटॉप पर गूगल ओपन करेंगे तो इसे होम पेज पर ही देख सकेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










