ePaper

Happy Chhath Puja 2025 Usha Arghya Wishes, Images, Status: उगते सूरज के संग दें शुभकामनाएं, अपनों तक पहुंचाएं छठी मइया का आशीर्वाद

Updated at : 28 Oct 2025 5:45 AM (IST)
विज्ञापन
Chhath Puja 2025 Wishes

Chhath Puja 2025 Wishes, Images, Status

Happy Chhath Puja 2025 Usha Arghya Wishes, Images, Status: इस साल 25 अक्टूबर से छठ महापर्व की शुरुआत हुई थी और आज यानी 28 अक्टूबर को छठ पूजा का चौथा और आखरी दिन मनाया जा रहा है. इस दिन उगते सूरज को उषा अर्घ्य दिया जाता है, जिससे जीवन में सुख, समृद्धि और नई ऊर्जा मिलती रहे. इस शुभ मौके पर अपनों को भेजें छठ पूजा की शुभकामना संदेश.

विज्ञापन

Happy Chhath Puja 2025 Usha Arghya Wishes, Images, Status: हर साल आस्था और भक्ति का महापर्व छठ पूजा बड़े उत्साह से मनाया जाता है. इस बार यह पवित्र पर्व 25 से 28 अक्टूबर 2025 को मनाया जा रहा है. इसकी शुरुआत नहाय-खाय के साथ हुई थी और आज यानी 28 अक्टूबर को उषा अर्घ्य के साथ इसका समापन होगा. हिंदू मान्यताओं के अनुसार, छठ पूजा सूर्य देव और छठी मइया को समर्पित होती है. इस महापर्व के दौरान महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और सख्त नियमों का पालन करते हुए संतान की लंबी उम्र, परिवार की सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हैं. इस पावन मौके पर लोग एक-दूसरे को छठ पूजा की शुभकामनाएं देते हैं. आप भी नीचे दिए गए सुंदर संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को छठ की बधाई दे सकते हैं.

उषा अर्घ्य की शुभकामनाएं | Happy Chhath Puja Usha Arghya Wishes in Hindi

  • छठी मइया के आशीर्वाद से,

सारे दुख दर्द मिट जाएं,

उषा अर्घ्य के इस पावन क्षण में,

आपके जीवन में खुशियां समा जाएं.

  • मां छठी की पूजा करें श्रद्धा से,

हर मन में भक्ति का भाव रहे,

उषा अर्घ्य के इस शुभ अवसर पर,

आपके जीवन में उजाला रहे.

  • उषा अर्घ्य के साथ आपके जीवन में नई रोशनी आए, 

सुख-समृद्धि और शांति बनी रहे, 

छठी मइया का आशीर्वाद सदा आप पर रहे.

  • छठी मइया आपके जीवन में खुशियों की किरणें भर दें, 

और हर मनोकामना पूरी करें. 

शुभ छठ पूजा!

  • छठी मइया का व्रत निराला,

भक्ति में है अटूट उजाला,

उषा अर्घ्य के इस शुभ दिन,

हर मन हो जाए मतवाला.

व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम और फेसबुक के लिए छठ उषा अर्घ्य शुभकामना स्टेटस | Happy Chhath Puja Sandhya Arghya Status for WhatsApp, Instagram and Facebook (Hindi)

  • उगते सूरज को अर्घ्य देकर करो मां छठी की आराधना, हर मन में बस जाए श्रद्धा, हर जीवन में हो उजियारा. 
  • छठ पूजा का ये पावन दिन लाए खुशियों की बहार, मां छठी करें सबका कल्याण, मिटे जीवन से अंधकार. 
  • उषा अर्घ्य के इस शुभ अवसर पर, सूर्य देव दें आपको अपार खुशियां और सफलता का वरदान. 
  • मां छठी के चरणों में अर्घ्य चढ़ाएं, हर मुराद पूरी हो, हर दुख मिट जाए. 
  • भोर की लालिमा में छलकती आस्था, मां छठी का आशीर्वाद रहे सदा साथ.

छठ पूजा के लिए कोई जरूरी सामान छूट तो नहीं रहा? घर बैठे 15 मिनट में यहां से मंगाएं

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola