Google Doodle Today: गूगल मना रहा विश्व शतरंज चैंपियनशिप के ग्रैंड फिनाले का जश्न, बनाया रंग-बिरंगा डूडल

Google Doodle Today: गूगल डूडल ने आज अपने होमपेज पर शानदार डूडल बनाया है. इसके साथ ही गूगल, वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2024 के ग्रैंड फिनाले का जश्न मना रहा है.
Google Doodle Today Celebration, World Chess Championship: गूगल ने आज के डूडल के जरिये 2024 FIDE विश्व शतरंज चैंपियनशिप के ग्रैंड फिनाले का जश्न मनाया है. यह चैंपियनशिप 25 नवंबर से 13 दिसंबर तक सिंगापुर के इक्वेरियस होटल रिसॉर्ट्स वर्ल्ड सेंटोसा में हो रही है. इसमें मौजूदा विश्व चैंपियन डिंग लिरेन और भारत के गुकेश डोमराजू के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ.
आज के गूगल डूडल में क्या खास है?
गूगल ने 2024 FIDE विश्व शतरंज चैंपियनशिप के मौके पर एक खास एनीमेशन डूडल बनाया है. इसमें पीले, लाल, नीले और सफेद शतरंज के टुकड़े दिखाए गए हैं. जब यूजर्स डूडल पर क्लिक करते हैं, तो उन्हें एक विशेष गूगल डूडल पेज पर भेजा जाता है, जिसमें लिखा होता है- सेलिब्रेटिंग चेस, यानी शतरंज का जश्न मनाना, जो 64 काले और सफेद वर्गों पर खेला जाने वाला दो-खिलाड़ियों का रणनीतिक खेल है.
चार घंटे से अधिक चला हर गेम
2024 FIDE विश्व शतरंज चैंपियनशिप में 14 इंटेंस क्लासिकल गेम शामिल थे, जिनमें प्रत्येक खेल चार घंटे से अधिक चला. खिलाड़ी 7.5 अंक प्राप्त कर प्रतिष्ठित खिताब जीतने की होड़ में थे. भारतीय किशोर गुकेश डोम्माराजू ने इतिहास रचते हुए दुनिया के सबसे कम उम्र के वर्ल्ड चेस चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया, जब उन्होंने चीन के मौजूदा चैंपियन डिंग लिरेन को रोमांचक मुकाबले में हराया. गूगल का आज का डूडल शतरंज और गुकेश की अविश्वसनीय उपलब्धियों का जश्न मनाने का एक रचनात्मक तरीका है, जो यह दिखाता है कि शतरंज दुनियाभर के लोगों को प्रेरित करने और जोड़ने का काम करता है.
Google, YouTube या FaceBook- दुनिया में सबसे ज्यादा विजिट की जाने वाली वेबसाइट कौन सी है?
Gmail यूजर्स को स्पैम से बचाएगा Google का धांसू फीचर, जानिए कैसे करता है काम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










