35 हजार से कम में मिल रहा Google Pixel 9A, पुराने फोन के बदले Flipkart दे रहा गजब का एक्सचेंज ऑफर
Published by : Shivani Shah Updated At : 04 Nov 2025 3:17 PM
गूगल पिक्सल 9ए
Exchange Offer on Google Pixel 9A: ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Flipkart पर Google Pixel 9A पर अच्छा-खासा एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है. जिससे इस फोन को आप 35 हजार से कम में खरीद सकते हैं. जानिए यहां इस मॉडल पर मिल रहे बैंक और एक्सचेंज ऑफर के बारे में.
Exchange Offer on Google Pixel 9A: आजकल फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स का क्रेज काफी बढ़ गया है. बढ़िया कैमरा क्वालिटी, स्टाइलिश लुक और बेहतरीन फीचर्स के लिए हर कोई फ्लैगशिप मॉडल खरीदना चाहता है. हालांकि, महंगे होने के कारण हर किसी के बजट में ये मॉडल्स फिट भी नहीं होते. लेकिन अगर आप Google Pixel के फ्लैगशिप मॉडल्स के शौकीन हैं, तो आपके पास Google Pixel 9A को सस्ते में खरीदने का बेहतरीन मौका है. आप इस मॉडल को 35 हजार से कम में खरीद सकते हैं. दरअसल, ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Flipkart पर एक्सचेंज ऑफर के तहत इस फोन की कीमत कम हो गई है. आइए जानते हैं इसके बारे में डिटेल्स में.
Flipkart पर कितनी है Google Pixel 9A की कीमत?
ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Flipkart पर Google Pixel 9A के 8GB+256GB वेरिएंट पर 10% तक का डिस्काउंट मिल रहा है. जिससे इस वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये से 44,999 रुपये हो गई है. यानी की इस मॉडल पर आपको 5 हजार रुपये का डिस्काउंट मिलेगा.

Google Pixel 9A पर कितना मिल रहा बैंक डिस्काउंट?
अगर आपके पास Flipkart AXIS या फिर Flipkart SBI का क्रेडिट कार्ड है, तो फिर आपको 1,800 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी मिलेगा. जिससे इस फोन की कीमत 44,999 रुपये से कम होकर 43,199 रुपये हो जाएगी.

9000 रुपये तक का मिल रहा एक्सचेंज ऑफर
फ्लिपकार्ट Google Pixel 9A पर बढ़िया एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है. जिससे आप अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज कर Google Pixel 9A को 35 हजार रुपये से भी कम में खरीद सकते हैं. हालांकि, इसके लिए आपके पुराने मॉडल की कंडीशन अच्छी होनी चाहिए. क्योंकि, एक्सचेंज वैल्यू आपके स्मार्टफोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर डिपेंड करती है. जैसे कि मान लीजिए, आपके पास Motorola Edge 50 Neo है और उसकी कंडीशन अच्छी है. ऐसे में आपको फ्लिपकार्ट 9000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर देगा. जिससे आप Google Pixel 9A को 34,199 रुपये में खरीद सकेंगे.

फ्लिपकार्ट एक्सचेंज ऑफर का फायदा कैसे उठाएं?
फ्लिपकार्ट एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठाने के लिए सबसे पहले अपने फ्लिपकार्ट ऐप पर जाएं. इसके बाद यहां Google Pixel 9A सर्च करें. सर्च करते ही आपको Google Pixel 9A के लिए जो ऑप्शन दिखाएं गए हैं, उस पर क्लिक कर दीजिए. क्लिक करते ही आपको प्राइस और बैंक डिस्काउंट वाला पेज मिल जाएगा. यहां आपको बैंक डिस्काउंट के साथ एक्सचेंज ऑफर दिखेगा. उस पर क्लिक करते ही आपको कई सारे कंपनी के ऑप्शन मिलेंगे. जहां आपको अपने पुराने मॉडल की कंपनी को सेलेक्ट करना है. इसके बाद आपसे आपके पुराने मॉडल की कंडीशन के बारे में पूछा जाएगा, उस हिसाब से ऑप्शन पर क्लिक कर दें. इसके बाद आपको आपके पुराने मॉडल पर कितना एक्सचेंज वैल्यू मिल रहा है, पता चल जाएगा. उसके बाद Confirm पर क्लिक कर आगे Buy Now के ऑप्शन को सेलेक्ट कर लें. आपको एक्सचेंज ऑफर का फायदा मिल जाएगा.
क्या किसी भी ब्रांड के स्मार्टफोन पर एक्सचेंज ऑफर मिलेगा?
हां, किसी भी ब्रांड के स्मार्टफोन पर एक्सचेंज ऑफर मिलेगा. हालांकि, किसी-किसी में ये सुविधा नहीं मिलती. इसलिए चेक जरूर कर लें.
क्या सभी ब्रांड के स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर 9000 रुपये का एक्सचेंज वैल्यू मिलेगा?
नहीं, एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने स्मार्टफोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर डिपेंड करती है. यानी कि अगर आप के पास Motorola के अलावा कोई और पुराना मॉडल है, तो एक्सचेंज वैल्यू में बदलाव हो सकते हैं. इसलिए एक्सचेंज वैल्यू अच्छे से चेक कर ही कंफर्म करें.
Disclaimer: ऊपर दी गई डिस्काउंट की जानकारी फ्लिपकार्ट में दी गई जानकारी पर बेस्ड है. ऐसे में स्मार्टफोन खरीदने से पहले उस पर मिल रहे बैंक या किसी तरह के डिस्काउंट को अच्छे से चेक कर लें. क्योंकि, स्मार्टफोन की कीमत में बदलाव हो सकता है. जिसकी जिम्मेदारी प्रभात खबर नहीं लेता.
Google Pixel 10 खरीदना हुआ आसान, पुराने फोन के बदले 60 हजार से भी कम में दे रहा Flipkart
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










