Funny Video: स्कूटी वाली लड़की ने हाथी को मारी टक्कर, देखें क्या हुआ आगे
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 20 Dec 2024 3:43 PM
Scooty Wali Ladki Ka Video
Funny Video: सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूटी सवार लड़की सड़क पर एक हाथी को टक्कर मार देती है. इसके बाद आगे क्या होता है? देखिए
Funny Video | Scooty Wali Ladki Ka Video: स्कूटी सवार लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल, स्कूटी सवार लड़की के साथ एक अनहोनी हो जाती है और यह घटना कैमरे में कैद हो गई है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शाम का समय है और एक हाथी अपने महावत के साथ सड़क के किनारे खड़ा होता है. महावत हाथी को कहीं ले जाने की तैयारी कर रहा होता है. सड़क पर ट्रैफिक है, लेकिन इस विशालकाय जानवर से लोग थोड़ी दूरी बनाकर आ-जा रहे हैं. तभी अचानक कुछ ऐसा होता है, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे.
स्कूटी वाली लड़की ने मारी हाथी को टक्कर
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक स्कूटी सवार लड़की सड़क पर अचानक हाथी से टकरा जाती है. यह सब कुछ इतनी से होता है कि लड़की को संभलने का मौका भी नहीं मिलता. स्कूटी से टक्कर के बाद हाथी अचानक भागने लगता है. हाथी जैसे विशालकाय जानवर का इस तरह से अचानक भागना सबके लिए चौंकाने वाला था. ऐसे में हाथी के भागते ही वहां अफरातफरी मच जाती है. हालांकि, इस हादसे में हालांकि लड़की को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और न ही कोई हताहत हुआ, लेकिन इस घटना से हर कोई हैरान रह गया.
सोशल मीडिया में चकल्लस
हाथी से स्कूटीवाली लड़की की टक्कर का यह वीडियो वायरल का तड़का नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है. वैसे यह दूसरे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स यह वीडियो सोशल मीडिया में जैसे ही वायरल हुआ, लोग इसके मजे लेने लगे. कुछ यूजर्स इसे लड़की की गलती बता रहे हैं, तो कुछ का यह मानना है कि हाथी को सड़क पर खड़ा करना सही नहीं है. एक यूजर ने कहा, वीडियो ने यह साबित करता है कि कई बार हम इंसान जंगली जानवरों के आसपास होते हुए भी असावधान रहते हैं और ऐसी घटना घट सकती है.
Rare VIDEO: मगरमच्छ ने किया ड्रोन का शिकार, निगलते ही मुंह में हुआ ब्लास्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










