बजट में खरीदना है स्मार्टफोन? Flipkart BBD Sale खत्म होने से पहले ऑफर्स का उठा लें फायदा

फ्लिपकार्ट बीबीडी सेल
Flipkart BBD Sale जल्द ही खत्म होने वाला है. ऐसे में अगर आप भी सेल से सस्ते में iPhone से लेकर बजट वाले स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो जल्दी करिए. वरना आपके हाथ से अच्छा मौका निकल जाएगा. यहां हमने आपके लिए कुछ बढ़िया स्मार्टफोन्स की लिस्ट शेयर की है, जिस पर फ्लिपकार्ट बढ़िया डिस्काउंट दे रहा है.
Flipkart BBD Sale Ending Soon: अगर आप भी बढ़िया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, लेकिन अब तक आपका ये प्लान बजट के कारण कामयाब नहीं हो पाया है, तो आपके पास सस्ते में फोन खरीदने का आखिरी मौका है. क्योंकि, ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Flipkart पर चल रही Flipkart Big Billion Days Sale अब खत्म होने को है. दरअसल, फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल की लास्ट डेट का ऐलान फ्लिपकार्ट ने कर दिया है. फ्लिपकार्ट पोस्ट के अनुसार, 23 सितंबर से शुरू हुआ Flipkart BBD सेल 2 अक्टूबर को खत्म होने वाला है. ऐसे में आपके पास 2 अक्टूबर की रात 11.59 बजे तक का ही समय है. इसके बाद आपके हाथों से सस्ते फोन की डील्स छूट जाएगी. अगर आप ये मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं, तो फिर यहां देखिए BBD फाइनल कॉल में मिल रहे बेस्ट स्मार्टफोन डील्स.
iPhone 16
अगर आप iPhone 16 खरीदना चाहते हैं, तो Flipkart BBD सेल में आपके काफी पैसे बचने वाले हैं. क्योंकि, इस सेल में iPhone 16 पर 19% तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है. जिससे आप बैंक डिस्काउंट के साथ 69,999 रुपये की जगह 53,999 की शुरुआती कीमत में iPhone 16 खरीद सकते हैं.

Samsung Galaxy S24 Snapdragon
Samsung Galaxy S24 पर भी अच्छी-खासी छूट के साथ लिस्टेड है. BBD फाइनल कॉल में इस मॉडल के बेस वेरिएंट 8GB+128GB पर 47% तक का डिस्काउंट मिल रहा है. जिससे आप इस मॉडल को 74,999 रुपये की जगह बैंक डिस्काउंट के साथ 38,999 रुपये में खरीद सकते हैं.

Samsung Galaxy S24 FE
BBD फाइनल कॉल में Samsung Galaxy S24 FE के बेस वेरिएंट 8GB+128GB पर 50% तक का डिस्काउंट मिल रहा है. जिससे आप इस मॉडल को 59,999 रुपये की जगह 29,999 रुपये में खरीद सकते हैं.

Motorola Edge 60 Fusion
Motorola Edge 60 Fusion के बेस वेरिएंट 8GB+256GB पर 19% तक का डिस्काउंट मिल रहा है. जिससे आप इस मॉडल को 25,999 रुपये की जगह बैंक डिस्काउंट के साथ 18,999 रुपये में खरीद सकते हैं.

Vivo T4 5G
वहीं, बड़ी बैटरी के लिए Vivo T4 5G भी अच्छा ऑप्शन है. इस मॉडल के बेस वेरिएंट 8GB+128GB पर 19% तक का डिस्काउंट मिल रहा है. जिससे आप 25,999 रुपये के फोन को बैंक डिस्काउंट के साथ 18,999 रुपये में खरीद सकते हैं. इसमें 7000mAh बैटरी दी गई है.

Moto G96 5G
अगर आप कर्व्ड डिस्प्ले बजट में चाहते हैं, तो Moto G96 5G अच्छा ऑप्शन रहेगा. इस मॉडल के 8GB+128GB पर 24% तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है. जिससे आप बैंक डिस्काउंट के साथ इस मॉडल को 14,999 रुपये में खरीद सकते हैं.
Vivo T4X 5G
15 हजार के अंदर में Vivo T4X 5G भी अच्छा ऑप्शन है. इस मॉडल के बेस वेरिएंट 6GB+128GB पर 25% तक का डिस्काउंट मिल रहा है. जिससे आप इस मॉडल को 17,999 रुपये की जगह बैंक डिस्काउंट के साथ 12,249 रुपये में खरीद सकते हैं.

Oppo K13x 5G
10 हजार में बढ़िया स्मार्टफोन चाहते हैं, तो Oppo K13x 5G को ऑप्शन में रख सकते हैं. इस मॉडल के बेस वेरिएंट 4GB+128GB पर 25% तक का डिस्काउंट मिल रहा है. जिससे आप इस मॉडल को 15,999 रुपये की जगह बैंक डिस्काउंट के साथ 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं.

कब तक है लास्ट डेट?
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल कल 2 अक्टूबर रात 12 बजे खत्म हो जाएगा. ऐसे में आपके पास बस एक दिन का समय है. क्योंकि, कल के बाद से सेल खत्म हो जाएगी. इसलिए जितना जल्दी हो सके शॉपिंग कर लें. इस सेल में मिल रहे ऑफर्स और डिस्काउंट कि बात करें तो, Flipkart BBD सेल में Axis और ICICI बैंक कार्ड पर 10% तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिल रहा है. इसके अलावा यूजर्स एक्सचेंज ऑफर, EMI ऑफर्स, कुछ प्रॉडक्ट्स पर No-Cost EMI और Flipkart Pay Later जैसी सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं.
Flipkart BBD Sale की लास्ट डेट हो गई अनाउंस, खत्म होने से पहले लपक लें ये ऑफर्स
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




