ठंड में बार-बार कर देते हैं फ्रिज बंद? पैसे बचाने के चक्कर में कहीं खराब न हो जाए कंप्रेसर, जानें कैसे करें देख भाल
Published by : Ankit Anand Updated At : 08 Dec 2025 3:01 PM
Fridge Winter Care Tips
Fridge Winter Care Tips: सर्दियों में कई लोग सोचते हैं कि फ्रिज कम इस्तेमाल होता है, इसलिए इसे बंद कर देना चाहिए ताकि बिजली बचे. लेकिन फ्रिज को लंबे समय तक बंद रखना उसके कंप्रेसर को नुकसान पहुंचा सकता है और गैस लीक जैसी दिक्कतें भी शुरू हो सकती हैं.
Fridge Winter Care Tips: सर्दियां शुरू होते ही हमारी कई रोजमर्रा की आदतें और घर के कामकाज अपने आप बदल जाते हैं. कपकपाती ठंड में लोगों के मन में हर साल एक सवाल जरूर आता है कि क्या सर्दियों में फ्रिज बंद कर देना चाहिए या नहीं? ये सवाल इसलिए आता क्यूंकि ठंड के मौसम में ठंडे पानी की जरूरत कम हो जाती है, फल-सब्जियां जल्दी खराब नहीं होते, आइसक्रीम वगैरह भी कम खाई जाती है और फ्रिज का लोड भी काफी घट जाता है.
इसी वजह से कई घरों में लोग सोचते हैं कि सर्दियों में फ्रिज बंद रखने से बिजली बचेगी और मशीन की लाइफ भी बढ़ेगी. लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह आम धारणा उल्टा आपके फ्रिज को नुकसान पहुंचा सकती है. हां, आपने सही पढ़ा. आज हम आपको आसान भाषा में बताने वाले हैं कि आखिर ठंड में फ्रिज को चालू रखना क्यों जरूरी है.
सर्दियों में फ्रिज को क्यों बंद नहीं रखना चाहिए?
फ्रिज घर का सबसे जरूरी इलेक्ट्रॉनिक सामान होता है, और इसमें सबसे अहम पार्ट होता है इसका कंप्रेसर. इसका काम ठंडक बनाए रखना और फ्रिज को सही तरीके से चलाना होता है. अगर आप फ्रिज को लंबे समय तक बंद रखते हैं, तो इसका सीधा असर कंप्रेसर की परफॉर्मेंस पर पड़ता है. कुछ मामलों में गैस लीक होने तक की समस्या हो सकती है. अगर ऐसा होता है तो इसकी मरम्मत करवाना काफी महंगा पड़ जाता है और आपकी जेब पर बड़ा बोझ डाल सकता है.
अगर आप सर्दियों में कुछ समय के लिए फ्रिज बंद कर देते हैं ताकि थोड़े पैसे बच सकें, तो देखने में यह अच्छी आदत लग सकती है. लेकिन इससे आपको फायदा कम और नुकसान ज्यादा हो सकता है. सबसे अच्छा तरीका यह है कि फ्रिज को बंद करने की बजाय लो सेटिंग पर चलने दें. इससे उसकी लाइफ भी बढ़ती है और पूरे साल परफॉर्मेंस भी स्टेबल रहती है.
क्या सर्दियों में फ्रिज ज्यादा बिजली खाता है?
फ्रिज को लेकर एक आम गलतफहमी यह भी है कि वह पूरे साल एक जैसा ज्यादा बिजली खपत करता है, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है. सर्दियों में टेम्परेचर पहले से ही कम होता है, इसलिए फ्रिज का कंप्रेसर ज्यादा मेहनत नहीं करता. इसी वजह से उसकी बिजली खपत अपने-आप कम हो जाती है. अगर आप फ्रिज को सबसे कम कूलिंग लेवल पर सेट कर दें या टेम्परेचर मोड पर चला दें, तो बिजली की बचत और भी ज्यादा हो जाती है.
Winter Mode या Eco Mod इस्तेमाल करें
आजकल कई मॉडर्न फ्रिज में Winter Mode या Eco Mode का ऑप्शन मिलता है. ये मोड बिल्कुल सेफ होते हैं और कम्प्रेसर पर कोई खराब असर नहीं डालते. ठंड के मौसम में आप फ्रिज की कूलिंग को सबसे कम लेवल पर चला सकते हैं, जो आमतौर पर टेम्परेचर सेटिंग में लेवल 1 या 2 होता है.
यह भी पढ़ें: Ice Removing Tips From Freezer: बिना डिफ्रॉस्ट बटन दबाए फ्रीजर में जमी बर्फ को कैसे हटाएं? ये 5 आसान तरीके आएंगे काम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










