आपकी ब्राउजिंग पर Facebook-Instagram की रहती है पैनी नजर, इन आसान स्टेप्स से रोकें डेटा ट्रैकिंग

फेसबुक-इंस्टाग्राम
Facebook और Instagram आपकी हर क्लिक, सर्च और ब्राउजिंग एक्टिविटी पर नजर रखते हैं. अच्छी बात यह है कि इस ट्रैकिंग को आप कंट्रोल कर सकते हैं. इसे ऑफ करने के लिए यहां कुछ आसान सेटिंग्स बताएं गए हैं, जिससे आप Facebook-Instagram की डेटा ट्रैकिंग को बंद कर सकते हैं और अपनी प्राइवेसी को पहले से ज्यादा सुरक्षित बना सकते हैं.
कभी आपने सोचा है कि जिस प्रोडक्ट को आप बस यूं ही एक बार देखकर आगे बढ़ गए, वही कुछ देर बाद Facebook या Instagram पर आपका पीछा क्यों करने लगता है? लगता है जैसे सोशल मीडिया आपकी सोच पढ़ रहा हो. लेकिन असलियत इससे भी ज्यादा दिलचस्प है. आज इंटरनेट पर आपकी हर हलचल किस वेबसाइट पर गए, क्या देखा, कितनी देर रुके, ये सब सिर्फ आपके ब्राउज़र तक लिमिटेड नहीं रह गया है. कई ऐप्स और वेबसाइट्स आपकी यह जानकारी Meta तक पहुंचा देती हैं, जो Facebook और Instagram जैसे प्लेटफॉर्म्स कॉ ऑपरेट करता है. इसी डेटा के बेस पर आपको ऐसे विज्ञापन (Ads) दिखाए जाते हैं, जो आपकी पसंद से मेल खाते हों.
हालांकि, राहत की बात यह है कि यह पूरा सिस्टम पूरी तरह आपके कंट्रोल में है. आप न सिर्फ यह देख सकते हैं कि आपकी जानकारी कहां से आ रही है, बल्कि चाहें तो इस डिजिटल ट्रैकिंग को लिमिट या बंद भी कर सकते हैं. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि इसे आप कैसे ऑफ कर सकते हैं.
फेसबुक तक कैसे पहुंचती है आपकी जानकारी?
जब आप Facebook से हटकर किसी दूसरी ऐप या वेबसाइट पर ब्राउज करते हैं, तो वहां आपकी एक्टिविटी की जानकारी Meta Pixel जैसे ट्रैकिंग टूल्स के जरिए Facebook तक पहुंच जाती है. इस सिस्टम को Off-Facebook Activity कहा जाता है. इसी डेटा के बेस पर Facebook यह समझ पाता है, कि आप किन चीजों को देखना ज्यादा पसंद करते हैं. ऐसे में आपको वही एड ज्यादा देखने को मिलते हैं, जिनसे जुड़ा कंटेंट आपने कहीं न कहीं पहले देखा या सर्च किया होता है.
Meta का ये फीचर है बड़े काम का
Meta अपने प्लेटफॉर्म्स Facebook और Instagram यूजर्स को उनकी प्राइवेसी सेटिंग्स देखने और बदलने की पूरी सुविधा देता है. इसके लिए Meta ने एक खास फीचर दिया है “Your Activity off Meta Technologies.” इस फीचर के जरिए यूजर्स यह देख सकते हैं कि कौन-कौन सी वेबसाइट्स और ऐप्स उनका डेटा Facebook या Instagram के साथ शेयर कर रही हैं. इसके लिए-
- सबसे पहले Facebook ऐप ओपन करें.
- राइट साइड थ्री डॉट पर क्लिक कर Settings & Privacy में जाकर Settings पर क्लिक करें.
- अब यहां Accounts Center (Meta) के ऑप्शन पर क्लिक कर दें.
- यहां आपको Your information and permissions का ऑप्शन मिल जायेगा, उस पर क्लिक कर दें.
- इसके बाद Your activity off Meta technologies पर क्लिक करें.
- अब Recent activity सेक्शन में आपको उन सभी ऐप्स और वेबसाइट्स की लिस्ट दिखाई देगी, जिन्होंने हाल ही में आपका डेटा Facebook के साथ शेयर किया है.
किसी एक अकाउंट की ट्रैकिंग कैसे बंद करें
अगर आपके Facebook अकाउंट पर हाल की एक्टिविटी मौजूद है, तो आप Recent activity सेक्शन में जाकर उन सभी एडवरटाइजर्स, कंपनियों, ब्रांड्स या अकाउंट्स की लिस्ट देख सकते हैं, जिन्होंने आपकी जानकारी Facebook के साथ शेयर की है. इसके बाद आपको जिस अकाउंट की ट्रैकिंग हटानी है, उसे सेलेक्ट करें और फिर डिस्कनेक्ट (Disconnect) के ऑप्शन पर क्लिक कर दें. क्लिक करने के बाद आपके स्क्रीन पर एक नोटिफिकेशन आएगा, उसे पढ़कर कलर कन्फर्म कर ऑप्शन पर क्लिक कर दें. इतना करते ही वह अकाउंट Facebook से डिस्कनेक्ट हो जाएगा.
एक साथ कई अकाउंट्स की ट्रैकिंग कैसे हटाएं
अगर आप एक से ज्यादा अकाउंट्स की ट्रैकिंग एक साथ बंद करना चाहते हैं, तो इसके लिए Disconnect specific activity ऑप्शन सेलेक्ट करें. फिर आपको जिन-जिन अकाउंट्स को हटाना है, उन्हें सेलेक्ट करें और Continue पर क्लिक कर दें. फिर कन्फर्म पर क्लिक कर दें. इस तरह आप एक बार में कई अकाउंट्स को डिस्कनेक्ट कर सकते हैं.
पूरी पुरानी एक्टिविटी कैसे डिलीट करें?
अगर आप चाहते हैं कि Facebook ने अब तक जो भी आपकी एक्टिविटी सेव करके रखी है, वह पूरी तरह हट जाए, तो इसके लिए आपको Your activity off Meta technologies ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा. यहां Clear previous activity ऑप्शन पर जाकर क्लियर के ऑप्शन पर क्लिक कर देने से आपकी सारी पुरानी एक्टिविटी हिस्ट्री डिलीट हो जाएगी.
फ्यूचर में ऑटोमैटिक ट्रैकिंग न हो उसके लिए क्या करें?
Meta यूजर्स को यह ऑप्शन भी देता है कि वे फ्यूचर में ब्रांड्स द्वारा की जाने वाली ऑटोमैटिक ट्रैकिंग को बंद कर सकते हैं. इसके लिए यूजर्स को-
- Your activity off Meta Technologies ऑप्शन पर जाएं.
- Manage Future Activity के ऑप्शन पर टैप करें.
- Disconnect Future Activity को सेलेक्ट करें.
- Continue पर क्लिक करने के बाद Confirm पर क्लिक कर दें.
- इतना करते ही फ्यूचर में आपकी एक्टिविटी Meta के साथ शेयर नहीं की जाएगी.
यह भी पढ़ें: जीमेल-फेसबुक से लेकर नेटफ्लिक्स तक, 14.9 करोड़ खातों की जानकारी लीक, जल्दी पासवर्ड बदलिए
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




