Apple के स्मार्टवॉच से लेकर एयरपॉड्स और लैपटॉप मिल रहे सस्ते में, फ्लिपकार्ट की सेल के कुछ घंटे बचे

Updated:
विज्ञापन

Flipkart republic day Sale Discount Offer on Apple Products

Flipkart Sale Discount Offer on Apple Products: फ्लिपकार्ट की सेल में ऐपल के स्मार्टवॉच से लेकर एयरपॉड्स और लैपटॉप सस्ते में मिल रहे हैं. अगर खरीदने की सोच रहे हैं, तो जल्दी कीजिए क्योंकि सेल के बस कुछ ही घंटे बचे हैं.

विज्ञापन

Flipkart Sale Discount Offer on Apple Products: फ्लिपकार्ट पर चल रही मॉन्यूमेंटल सेल में Apple के प्रॉडक्ट्स पर शानदार छूट मिल रही है और यह सेल खासकर Apple के फैंस के लिए एक बेहतरीन मौका हो सकता है. इस सेल में Apple के लेटेस्ट डिवाइसेस जैसे Apple Watch Series 10, MacBook Air M2 और AirPods 2nd Gen पर काफी आकर्षक डिस्काउंट दिये जा रहे हैं. हालांकि, यह रिपब्लिक डे सेल का आखिरी दिन है, यानी रात 12 बजे तक सभी डील्स समाप्त हो जाएंगी.

Apple Watch Series 10

Apple की Watch Series 10 के 42mm वेरिएंट पर भी खास छूट मिल रही है. इसे पिछले साल 46,900 रुपये में लॉन्च किया गया था, लेकिन अब इसे सिर्फ 38,500 रुपये में खरीदा जा सकता है, अगर ग्राहक HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड का उपयोग करें. बिना बैंक ऑफर के इसकी कीमत 39,999 रुपये है. यह मॉडल GPS के साथ आता है और Apple के प्रीमियम स्मार्टवॉच का हिस्सा है.

Apple AirPods 2nd Gen

सेल में Apple के AirPods 2nd Gen पर सबसे बड़ी छूट मिल रही है. इसकी सामान्य कीमत 12,900 रुपये है, लेकिन सेल में इसे केवल 7,499 रुपये में खरीदा जा सकता है. HDFC क्रेडिट कार्ड पर एक्स्ट्रा 1,500 रुपये की छूट मिलने पर इसकी कीमत 5,999 रुपये रह जाती है. हालांकि, ये AirPods H1 चिप से लैस हैं, लेकिन USB-C चार्जिंग को सपोर्ट नहीं करते.

Apple MacBook Air M2

2022 में 1,19,900 रुपये में लॉन्च हुआ 13 इंच का MacBook Air M2 अब फ्लिपकार्ट पर बहुत सस्ती कीमत पर उपलब्ध है. इस लैपटॉप की कीमत में पहले 5,000 रुपये और फिर 15,000 रुपये की कटौती की गई थी. अब इसे 99,990 रुपये में बेचा जा रहा है, लेकिन इस सेल में ग्राहक इसे केवल 77,900 रुपये में खरीद सकते हैं.

यह सेल Apple के प्रीमियम डिवाइस खरीदने का एक शानदार अवसर है, लेकिन इसे मिस न करने के लिए आज रात 12 बजे से पहले खरीदारी करना जरूरी है.

Republic Day Sale: 12000 रुपये कम में मिल रहा iPhone 16, ये डील हो न जाए मिस

iPhone 17 में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही Apple, पुराना मॉडल भी होगा रिप्लेस

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola