Republic Day Sale: 12000 रुपये कम में मिल रहा iPhone 16, ये डील हो न जाए मिस
Smartphone Offer | Smartphone Sale
Flipkart Republic Day Sale: यह सेल iPhone 16 सीरीज के स्मार्टफोन्स खरीदने का एक शानदार मौका हो सकता है. उन ग्राहकों के लिए यह मौका और भी खास हो सकता है, जो लेटेस्ट आईफोन की खरीद पर आकर्षक छूट और अतिरिक्त ऑफर्स के बेनिफिट्स पाने की ख्वाहिश रखते हैं.
Republic Day Sale iPhone 16 Offers: फ्लिपकार्ट पर रिपब्लिक डे सेल शुरू हो चुकी है. इस सेल को मॉन्युमेंटल सेल का भी नाम दिया गया है. यह सेल 19 जनवरी तक चलेगी. इस सेल में iPhone 16 सीरीज पर बड़ी छूट दी जा रही है. iPhone 16 (128GB) अब 67,999 रुपये में उपलब्ध है, जो इसकी ओरिजिनल कीमत 79,999 से पूरे 12,000 रुपये कम हो गई है.
ध्यान रहे, सेल में बदल भी सकता है ऑफर
आईफोन 16 पर छूट इतनी ही नहीं है. एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके यूजर्स अतिरिक्त 3,000 रुपये की छूट भी हासिल कर सकते हैं. iPhone खरीदने वालों के लिए यह ऑफर और भी आकर्षक हो जाता है. हालांकि, फ्लिपकार्ट अपनी फेस्टिव सेल के दौरान प्रॉडक्ट्स की कीमतें बदलता रहता है, ऐसे में यह बात पक्के तौर पर नहीं कही जा सकती है कि यह ऑफर पूरे सेल के दौरान रहेगा या बदल जाएगा.
iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max पर भी शानदार डिस्काउंट
iPhone 16 Pro अब अपनी मूल कीमत 1,19,900 रुपये से 7,000 रुपये कम में, यानी 1,12,900 रुपये में उपलब्ध है. ध्यान रहे कि यह छूट केवल सफेद रंग के वेरिएंट पर लागू है, जबकि अन्य रंगों की कीमतें थोड़ी अधिक हो सकती हैं. इसके अलावा, कुछ बैंक कार्ड्स पर 5,000 रुपये की अतिरिक्त छूट भी दी जा रही है, जिससे इसकी कीमत और कम हो जाएगी.
iPhone 16 सीरीज खरीदने का शानदार मौका!
ऐपल आईफोन 16 सीरीज का सबसे टॉप मॉडल iPhone 16 Pro Max अब 1,37,900 रुपये में उपलब्ध है. पिछले साल सितंबर में लॉन्च के समय इसकी कीमत 1,44,900 रुपये थी. इस तरह यह मॉडल 7,000 रुपये की छूट पर मिल रहा है. यह सेल iPhone 16 सीरीज के स्मार्टफोन्स खरीदने का एक शानदार मौका हो सकता है. उन ग्राहकों के लिए यह मौका और भी खास हो सकता है, जो लेटेस्ट आईफोन की खरीद पर आकर्षक छूट और अतिरिक्त ऑफर्स के बेनिफिट्स पाना चाहते हैं.
iPhone 16 के फीचर्स कैसे हैं?
लेटेस्ट ऐपल आईफोन यानी iPhone 16 में 6.1 इंच का सुपर रेटीना एक्सडीआर डिस्प्ले दिया गया है. यह फोन बायोनिक ए18 चिपसेट से लैस है. इसके साथ ही हैंडसेट में ड्यूल रियर कैमरा मिलता है, जिसका पहला सेंसर 48 मेगापिक्सल का है और दूसरा 12 मेगापिक्सल का है. इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसमें में 128 जीबी, 256 जीबी और 512 जीबी स्टोरेज दी गई है.
Apple ने नये फीचर्स और बग फ्री एक्सपीरिएंस के साथ रिलीज किया iOS 18.2.1 Update
iPhone 17 में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही Apple, पुराना मॉडल भी होगा रिप्लेस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










