Elon Musk की कंपनी Neuralink को बड़ी सफलता, ब्रेन में चिप लगवाकर लकवाग्रस्त इंसान ने खेला शतरंज; देखें VIDEO
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 15 May 2024 11:45 AM
Elon Musk Neuralink: एलन मस्क की न्यूरालिंक कंपनी को बड़ी सफलता मिली है. मस्क ने वीडियो शेयर कर लकवाग्रस्त मरीज को वीडियो गेम और ऑनलाइन शतरंज खेलता दिखाया है.
Elon Musk Neuralink Success Story : इंसान के दिमाग में चिप लगाकर उससे तरह-तरह के काम करवाने की सोच के साथ खड़ी की गई एलन मस्क की कंपनी न्यूरालिंक को बड़ी सफलता मिली है. दुनिया के सबसे अमीर टेक कारोबारियों में से एक, एलन मस्क ने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर एक लाइव स्ट्रीम शेयर की.
एलन मस्क ने इसमें अपने न्यूरालिंक प्रोजेक्ट के तहत पहले ब्रेन चिप इम्प्लांट वाले मरीज को दिखाया. मरीज का नाम नोलैंड अबॉग है और वह अपनी बीमारी के कारण गर्दन से नीचे के अपने अंगों को हिला-डुला नहीं पाते हैं. मस्क ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें यह देखा जा सकता है कि लकवाग्रस्त मरीज नोलैंड अपने दिमाग से वीडियो गेम और ऑनलाइन शतरंज खेल पा रहे हैं.
What is Building Lifting Shifting Technique: जानिए कैसे शिफ्ट होती है बिल्डिंग और क्या है तकनीक
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि न्यूरालिंक दिमाग से जुड़ी टेक्नोलॉजी पर काम करनेवाली कंपनी है. इसने जो डिवाइस बनायी है, वह मरीज को दिमाग के जरिये कंप्यूटर चलाना संभव होगा. एलन मस्क कहते हैं कि उनकी कंपनी सबसे पहले ऐसे मरीजों पर फोकस करेगी, जिनके शरीर में गंभीर किस्म की कमजोरी है. इसमें गर्दन की या रीढ़ की हड्डी में परेशानी अथवा पूरे शरीर को हिलाने में असमर्थता शामिल है.
न्यूरालिंक ने नोलैंड अबॉग नामक 29 वर्षीय व्यक्ति के मस्तिष्क में चिप का प्रत्यारोपण किया है. व्यक्ति ने बताया कि वह 8 साल पहले एक दुर्घटना के बाद वह गर्दन से नीचे लकवाग्रस्त हो गया था. वीडियो में अबॉग लैपटॉप की स्क्रीन पर कर्सर मूव कराकर और ऑन-स्क्रीन म्यूजिक प्लेयर पॉज कर चेस खेलते नजर आ रहे हैं. ब्रेन चिप इम्प्लांट ने उन्हें चेस और सिविलाइजेशन सिक्स खेलने में समर्थ बना दिया है.
नोलैंड अबॉग ने बताया है कि इससे पहले वह माउथस्टिक जैसे अन्य असिस्टिव टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर चुके हैं, लेकिन न्यूरालिंक इंप्लांट ने लंबे गेमिंग सेशंस में ऑनलाइन खेलने में सक्षम बना दिया है. बताते चलें कि कंपनी ने पहले चिम्पांजी सहित कुछ अन्य जानवरों में ब्रेन चिप इंप्लांट की टेस्टिंग की थी. वीडियो में अबॉग ने बताया है कि शुरुआत में कुछ इश्यूज जरूर हुए, लेकिन ब्रेन इंप्लांट के साथ उनका अनुभव अब तक सही रहा है.
Watch: एलन मस्क के टेस्ला रोबोट ने कर दिखाया कमाल, इंसानों की तरह कर रहा हर काम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










