Grok 3 लॉन्च होते ही एलन मस्क ने मांगी मदद, वायरल हुआ सुंदर पिचाई का दिलचस्प जवाब

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 20 Feb 2025 5:31 PM

विज्ञापन

Google CEO Sundar Pichai congratulates Elon Musk on Grok 3

गूगल का Gemini AI और मस्क का Grok 3 दोनों एक-दूसरे के बड़े कॉम्पिटिटर हैं. दोनों कंपनियां चाहती हैं कि उनका AI सबसे आगे रहे.

विज्ञापन

टेक की दुनिया में एलन मस्क (Elon Musk) हमेशा चर्चा में रहते हैं. उनकी कंपनी xAI ने Grok 3 AI चैटबॉट लॉन्च किया है, जो OpenAI के ChatGPT और Google के Gemini AI को टक्कर देने के लिए आया है. यह नया चैटबॉट पहले से ज्यादा तेज, स्मार्ट और बेहतर तरीके से जवाब देने में सक्षम है. लेकिन कोई भी नयी टेक्नोलॉजी पूरी तरह परफेक्ट नहीं होती, इसलिए मस्क ने यूजर्स से फीडबैक देने की अपील की है.

एलन मस्क ने यूजर्स से मदद मांगी

एलन मस्क ने एक पोस्ट में कहा, अगर आपको Grok 3 में कोई दिक्कत दिखे, तो प्लीज रिपोर्ट करें. लॉन्च के बाद उन्होंने X (पहले ट्विटर) पर पोस्ट किया, @xAIGrok 3 हर दिन और बेहतर होगा. इस हफ्ते हर दिन इसमें सुधार होगा. अगर आपको कोई समस्या दिखे, तो इस पोस्ट पर रिप्लाई करके बताएं. इसका मतलब है कि वह चाहते हैं कि लोग इसे यूज करें और अगर कोई गड़बड़ी दिखे, तो उसे रिपोर्ट करें ताकि जल्द से जल्द सुधार किया जा सके.

सुंदर पिचाई का मजेदार जवाब

मस्क की इस पोस्ट पर Google के सीईओ सुंदर पिचाई ने भी रिप्लाई किया. उन्होंने लिखा, प्रगति के लिए बधाई! इसे ट्राई करने के लिए उत्सुक हूं. टेक्नोलॉजी की दुनिया में इसे दो बड़ी कंपनियों के बीच दिलचस्प बातचीत के रूप में देखा जा रहा है.

गूगल का Gemini AI और मस्क का Grok 3 दोनों एक-दूसरे के बड़े कॉम्पिटिटर हैं. दोनों कंपनियां चाहती हैं कि उनका AI सबसे आगे रहे. ऐसे में सुंदर पिचाई की यह प्रतिक्रिया AI की इस रेस को और रोमांचक बना रही है.

Grok 3 AI चैटबॉट अब मार्केट में आ चुका है और एलन मस्क इसे और बेहतर बनाने के लिए यूजर्स से फीडबैक मांग रहे हैं. वहीं, सुंदर पिचाई की प्रतिक्रिया ने इसे और दिलचस्प बना दिया है. अब देखना यह है कि Grok 3 और Gemini AI में से कौन आगे निकलता है.

DeepSearch के दम पर OpenAI और DeepSeek को टक्कर देने आया Grok 3, Elon Musk का AI सोचेगा स्मार्ट

Elon Musk की Tesla भारत में जल्द लेगी एंट्री, Anand Mahindra ने बताया- कैसे करेंगे कंपीट

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola