DeepSearch के दम पर OpenAI और DeepSeek को टक्कर देने आया Grok 3, Elon Musk का AI सोचेगा स्मार्ट
Published by : Ankit Anand Updated At : 18 Feb 2025 3:09 PM
Grok 3 AI
एलन मस्क और xAI टीम ने आज Grok 3 AI मॉडल लॉन्च कर दिया है. नया एआई मॉडल अपने पूर्ववर्ती ग्रोक 2 से 10 गुना अधिक सक्षम है. ग्रोक 3 को तीन तरीकों से काम करने के लिए डिजाइन किया गया है: डीपसर्च, थिंक और बिग माइंड.
Grok 3 Launch: Elon Musk की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAI ने आज यानी 18 फरवरी को OpenAI और DeepSeek को टक्कर देने वाला अपना नया मॉडल, Grok 3, को लॉन्च कर दिया है. इवेंट के दौरान, Musk ने इसे “दुनिया का सबसे स्मार्ट AI” करार दिया और इसकी एडवांस्ड रीजनिंग क्षमताओं को विभिन्न बेंचमार्क टेस्ट और ग्राफिक्स के जरिए सबके सामने पेश किया. Musk और उनकी AI टीम का दावा है कि Grok 3 की बुद्धिमत्ता मौजूदा AI मॉडलों से कहीं अधिक है. लॉन्च के दौरान xAI ने बेंचमार्क तुलना साझा की है, जिसमें दिखाया गया कि Grok-3 ने विज्ञान, कोडिंग और गणित में Google के Gemini 2 Pro, DeepSeek V3 और OpenAI के GPT-4o जैसे बड़े AI मॉडल्स को पीछे छोड़ दिया है. तो आइये विस्तार से जानते है Grok 3 के यूनिक फीचर्स और यह कैसे अलग है बाकी AI प्लेटफॉर्म्स से, साथ ही जानेंगे इनसे जुड़े सवाल जिससे आपको इस नए AI को समझने में आसानी होगी.
क्यों खास है Grok 3?
ग्रोक 2 के मुकाबले, टीम का दावा है कि ग्रोक 3 दस गुना अधिक सक्षम है. यह नया मॉडल रीजनिंग, डीप रिसर्च करने में सक्षम है और रचनात्मक कार्यों को भी अच्छे से निभा सकता है. मस्क ने खुलासा किया कि इस मॉडल ने जनवरी की शुरुआत में प्री-ट्रेनिंग पूरी कर ली थी और यह प्रतिदिन सुधार कर रहा है. टीम ने बताया कि ग्रोक 3 को तीन तरीकों से काम करने के लिए डिजाइन किया गया है: डीपसर्च, थिंक और बिग माइंड.
क्या Grok 3 बेहतर है ChatGpt से?
एलन मस्क का ग्रोक 3 वर्तमान में सभी प्रमुख एआई चैटबॉट्स, जिसमें चीन का डीपसीक और ओपनएआई का चैटजीपीटी शामिल हैं, के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार किया गया है. मस्क ने बताया कि ग्रोक 3 के विकास में विशेष रूप से तर्क क्षमताओं को मजबूत करने पर जोर दिया गया है, ताकि यह यूजर्स को अधिक सटीक और संदर्भ-सम्मत उत्तर प्रदान कर सके. ग्रोक 3 को एक और बड़ा अपग्रेड मिलता है, जो है DeepSearch टूल, एक नया एआई-समर्थित स्मार्ट सर्च इंजन. सामान्य चैटबॉट्स के मुकाबले, DeepSearch सिर्फ सवालों का जवाब नहीं देता, बल्कि यह अपने विचार प्रक्रिया, सवालों को समझने का तरीका, और प्रतिक्रियाएं तैयार करने के तरीके को भी स्पष्ट करता है.
प्रीमियम मेंबर्स कर पाएंगे Grok 3 का इस्तेमाल
X Premium+ सब्सक्राइबर्स को रिपोर्ट्स के मुताबिक Grok 3 का शुरुआती एक्सेस मिलेगा. यानी अगर आपके पास X का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन है, तो आप Grok 3 के प्रीमियम फीचर का इस्तेमाल कर पाएंगे. इसके अलावा, Grok ऐप और वेबसाइट पर एक नया सब्सक्रिप्शन पैकेज “SuperGrok” लॉन्च किया जाएगा, जिसमें अतिरिक्त रीजनिंग, DeepSearch सवाल और अनलिमिटेड इमेज जनरेशन जैसी एडवांस्ड फीचर्स शामिल होंगे.
यह भी पढ़े: Apple का सस्ता स्मार्टफोन iPhone SE 4 क्या 19 फरवरी को होगा लॉन्च? Tim Cook ने किया कन्फर्म
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










