Elon Musk का बड़ा ऐलान- एक्स प्लैटफॉर्म पर यूजर्स को मुफ्त मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स, ये है शर्त

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 28 Mar 2024 6:33 PM

विज्ञापन

Elon Musk अपने X प्लैटफॉर्म पर यूजर्स को मुफ्त प्रीमियम फीचर्स देने का ऐलान किया है. इसके लिए उन्होंने कुछ जरूरी शर्त भी रखी है. जानिए-

विज्ञापन

Elon Musk Announce Free Premium Features For These X Users : एक्स (पूर्व में ट्विटर) के मालिक एलन मस्क अपने माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म की तरफ यूजर्स को आकर्षित करने के लिए समय-समय पर नयी घोषणाएं कर रहे हैं. एलन मस्क ने इसी क्रम में एक ताजा जानकारी शेयर की है. दरअसल, एलन मस्क ने अपने हालिया एक्स पोस्ट में इस बात का ऐलान किया है कि वह कुछ यूजर्स को एक्स प्लैटफॉर्म पर मुफ्त प्रीमियम फीचर्स देंगे.

Elon musk announce free premium features for these x users

एक्स प्लैटफॉर्म प्रीमियम के सभी फीचर्स मुफ्त

एलन मस्क ने अपने पॉपुलर सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर एक पोस्ट डाल कर इस बात की जानकारी दी है कि 2500 वेरीफाइड सब्सक्राइबर्स और फॉलोअर्स वाले यूजर्स को अब एक्स प्लैटफॉर्म प्रीमियम के सभी फीचर्स मुफ्त में मिलेंगे. आपको बता दें कि वेब यूजर्स के लिए एक्स प्रीमियम सब्सक्रिप्शन की भारत में शुल्क प्रतिवर्ष 2590 रुपये है.

Elon Musk को पसंद नहीं आया Google का AI टूल Gemini, कर दिया ऐसा कमेंट

एक्स प्रीमियम प्लस फीचर्स किन यूजर्स को मिलेंगे मुफ्त

एलन मस्क ने अपने ताजा पोस्ट में प्रीमियम प्लस को लेकर भी ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि प्लैटफॉर्म पर 5000 से अधिक वेरीफाइड सब्सक्राइबर और फॉलोअर्स वाले यूजर्स को प्रीमियम प्लस के फीचर्स का फायदा मुफ्त में मिलेगा. भारत में एक्स प्रीमियम प्लस का सब्सक्रिप्शन लेने के लिए यूजर्स को 13,600 रुपये प्रति वर्ष देना होता है. इससे पहले, हाल ही में एलन मस्क ने कहा था कि ग्रॉक एआई टूल, एक्स के सभी प्रीमियम यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा.

Elon Musk ला रहे GMail का विकल्प XMail

एक्स प्रीमियम और एक्स प्रीमियम प्लस प्लान की क्या है कीमत?

एक्स दो पेड प्लान ऑफर करता है- प्रीमियम और एक्स प्रीमियम प्लस. एक्स प्रीमियम की कीमत कीमत 650 रुपये मंथली है और एन्युअल प्लान 6800 रुपये का है. वहीं, एक्स प्रीमियम प्लस की कीमत 1300 रुपये मंथली और 13600 रुपये का एक साल का प्लान है.

एक्स प्रीमियम और एक्स प्रीमियम प्लस प्लान के फीचर्स क्या हैं?

एक्स प्रीमियम के फीचर्स की बात करें, तो इसमें सामान्य यूजर्स की तुलना में 50% कम विज्ञापन दिखाए जाते हैं. इसके साथ ही, सब्सक्राइबर को एडिट पोस्ट, लॉन्ग पोस्ट, अन-डू पोस्ट और वीडियो के बड़े पोस्ट करने की सहूलियत भी मिलेगी. इसमें ब्लू टिक भी मिलेगा. एक्स प्रीमियम प्लस में यूजर्स को शुल्क ज्यादा देना होता है और इसके बदले थोड़े ज्यादा फीचर्स मिलते हैं और कोई विज्ञापन भी दिखाया नहीं जाता है. इसमें सब्सक्राइबर्स को कई कस्टमाइजेशन फीचर्स भी मिलते हैं.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola