Duct vs Floor Mounted AC: जानिए कौन सा है आपके घर के लिए बेस्ट?

Updated:
विज्ञापन
Duct vs Floor Mounted AC

डक्ट बनाम फ्लोर माउंटेड एसी / फोटो- एआई इमेज

गर्मी में AC चुनना आसान नहीं होता, खासकर जब ऑप्शन Duct AC और Floor Mounted AC जैसे हों. डक्ट एसी जहां पूरे घर को ठंडा करता है, तो माउंटेड एसी स्पेस के लिए बेहतर है. ऐसे में सही चुनाव आपकी जरूरत, बजट और घर के सेटअप पर निर्भर करता है.

विज्ञापन

गर्मी शुरू होते ही सबसे बड़ा सवाल यही होता है, कि घर को ठंडा कैसे रखा जाए? बाजार में AC के कई ऑपशंस मौजूद हैं, लेकिन जब बात आती है सही ऑप्शन चुनने की, तो कन्फ्यूजन बढ़ जाता है. खासकर Duct AC और Floor Mounted AC के बीच फैसला करना आसान नहीं होता. एक तरफ Duct AC है, जो पूरे घर को एक साथ ठंडा करता है और प्रीमियम फील देता है. दूसरी तरफ Floor Mounted AC है, जो आसान इंस्टॉलेशन और कम खर्च में काम पूरा कर देता है. ऐसे में सही चुनाव आपकी जरूरत, बजट और घर के सेटअप पर निर्भर करता है. आइए जानते हैं दोनों के बीच का फर्क और कौन सा आपके लिए बेहतर रहेगा.

Duct AC vs Floor Mounted AC: क्या है फर्क?

Duct AC (डक्ट AC) एक सेंट्रल कूलिंग सिस्टम होता है, जिसमें एक मेन यूनिट पूरे घर को ठंडा करती है. ठंडी हवा छत या फर्श के अंदर लगे डक्ट्स (पाइप्स) के जरिए अलग-अलग कमरों में पहुंचती है. इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसका ज्यादातर हिस्सा छुपा होता है, जिससे घर का इंटीरियर साफ और क्लटर-फ्री रहता है. साथ ही, पूरे घर में एक समान कूलिंग मिलती है. इसके अलावा, यह काफी कम आवाज करता है क्योंकि इसका मेन यूनिट लिविंग एरिया से दूर होता है. कुछ एडवांस सिस्टम में जोनिंग फीचर भी मिलता है, जिससे आप जरूरत के हिसाब से सिर्फ कुछ कमरों को ही ठंडा कर सकते हैं.

दूसरी तरफ Floor Mounted AC (फ्लोर-माउंटेड AC) एक स्टैंडअलोन यूनिट होता है, जिसे जमीन के पास या दीवार के निचले हिस्से में लगाया जाता है. यह पूरे घर के बजाय किसी एक कमरे या खास एरिया को ठंडा करने के लिए डिजाइन किया जाता है. इसे लगाना आसान होता है और यह कम जगह में भी काम कर सकता है.

कौन सा AC चुनें और क्यों?

अगर आप नया घर बना रहे हैं या बड़ा रेनोवेशन कर रहे हैं, तो Duct AC एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है. यह आपको क्लीन लुक, पूरे घर में बराबर कूलिंग और कम शोर जैसी सुविधाएं देता है. साथ ही, यह लॉन्ग-टर्म के लिए एक शानदार सॉल्यूशन है.

लेकिन अगर आपको सिर्फ एक कमरे या छोटे एरिया के लिए AC चाहिए, तो Floor Mounted AC ज्यादा समझदारी भरा ऑप्शन है. यह सस्ता होता है, इंस्टॉल करना आसान होता है और किराए के घरों के लिए भी काफी उपयोगी है.

यह भी पढ़ें: AC में क्यों लगती है आग? 99% लोग करते हैं ये खतरनाक गलती

विज्ञापन
शिवानी शाह

लेखक के बारे में

By शिवानी शाह

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola