CVIGIL App: ऐप से करें चुनाव में धांधली की शिकायत, 100 मिनट में होगी कार्रवाई
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 18 Mar 2024 3:03 PM
CVIGIL App लोकसभा चुनाव में चुनाव आयोग के लिए तीसरी आंख का काम करेगा. यह ऐप आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन रोकने के लिए चुनाव आयोग द्वारा तैयार किया गया है.
Lok Sabha Election 2024 CVIGIL App: चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए बताया है कि आम आदमी सीविजिल ऐप के जरिये चुनाव में धंधली की शिकायत कर सकेंगे. दिल्ली के विज्ञान भवन में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए यह घोषणा की. लोकसभा के साथ चार राज्यों- आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव की तारीखों की भी घोषणा की गई है.
100 मिनट में कार्रवाई
लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान की निष्पक्षता बनाये रखने के लिए चुनाव आयोग किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतना नहीं चाहता है. इसके लिए चुनाव आयोग ने एक ऐसा ऐप तैयार किया है, जिसकी मदद से आम आदमी बड़े आराम से अब मोबाइल ऐप पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत कर सकता है. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने सी-विजिल ऐप में शिकायत करने पर 100 मिनट में कार्रवाई की बात कही है.
Lok Sabha Chunav 2024: सोशल मीडिया पर चुनाव आयोग की कड़ी नजर
ऐप का इस्तेमाल बहुत आसान
सी-विजिल ऐप का इस्तेमाल बहुत आसान है. इसके लिए कैमरा और इंटरनेट कनेक्शन के साथ जीपीएस वाला एंड्रॉयड स्मार्टफोन चाहिए. शिकायत के लिए आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की तस्वीर या अधिक से अधिक दो मिनट तक का वीडियो रिकॉर्ड कर ऐप पर भेज सकते हैं. चुनाव अधिकारी द्वारा जीपीएस के माध्यम से शिकायत वाले स्थान को पहचान लेंगे. शिकायत करनेवाले को एक यूनीक आईडी मिलेगी और इससे वह यह पता लगा पाएगा कि उसकी शिकायत पर आगे क्या कार्रवाई हो रही है.
यूनीक आईडी से मिलेगी अपडेट
शिकायत करनेवाले को एक यूनीक आईडी मिलेगी और इससे वह यह पता लगा पाएगा कि उसकी शिकायत पर आगे क्या कार्रवाई हो रही है. शिकायत दर्ज होने के बाद यह सूचना जिला नियंत्रण कक्ष के पास जाएगी. तब इसे फील्ड युनिट को भेज दिया जाएगा. खास बात यह है कि फोटो और वीडियो बनाने के बाद यूजर्स को केवल पांच मिनट का समय मिलेगा. साथ ही, पहले से ली गई फोटो और वीडियो अपलोड करने की अनुमति नहीं होगी.
Lok Sabha Election 2024: 7 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, देखें वोटिंग डेट और राज्यों की पूरी जानकारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










