ePaper

'Gold दीजिए, कैश पाइए!' अब ATM से मिलेगा सोने का भाव, जानिए कहां लगा हुआ है यह अनोखा गोल्ड मशीन

Updated at : 21 Apr 2025 3:38 PM (IST)
विज्ञापन
'Gold दीजिए, कैश पाइए!' अब ATM से मिलेगा सोने का भाव, जानिए कहां लगा हुआ है यह अनोखा गोल्ड मशीन

Gold ATM China

Gold ATM China: शंघाई में पहली बार लगे गोल्ड एटीएम ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. शहर के एक व्यस्ततम मॉल में लगाए गए इस छोटे से एटीएम मशीन ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है.

विज्ञापन

जब सोने की कीमतें आसमान छू रही हैं, ऐसे समय में शंघाई का पहला गोल्ड एटीएम सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है. शंघाई के सबसे व्यस्त मॉल्स में से एक में लगा यह छोटा सा एटीएम मशीन लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है. शंघाई का यह Gold ATM पारंपरिक ज्वेलरी शॉप्स के मुकाबले एक त्वरित विकल्प प्रदान करता है. ग्राहक इसे इसलिए भी पसंद कर रहे हैं क्योंकि इसमें रियल-टाइम में सोने की शुद्धता की जांच होती है, लाइव प्राइसिंग उपलब्ध है और बैंक ट्रांसफर की सुविधा भी मिलती है.

कैसे काम करता है Gold ATM 

सोने की एटीएम मशीन सबसे पहले 99.99% शुद्धता वाले सोने का वजन मापती है. इसमें सोने को 1,200 डिग्री सेल्सियस पर पिघलाया जाता है. इसके बाद मशीन शंघाई गोल्ड एक्सचेंज की लाइव दर के आधार पर भुगतान की गणना करती है, जिसमें एक मामूली सर्विस फीस काटी जाती है. दिलचस्प बात यह है कि यह सुविधा ऐसे समय में शुरू हुई है जब सोने की कीमतें तेजी से आसमान छू रही हैं.

यह भी पढ़े: दिमाग हिला देगा ये रंग! वैज्ञानिकों ने खोजा अनदेखा Olo Colour

तुर्की के टेक इंफ्लुएंसर तानसू येगन ने एक वीडियो शेयर कर इस मशीन की मौजूदगी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में ला दिया. एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किए गए वीडियो में उन्होंने लिखा, “शंघाई में एक गोल्ड एटीएम सोने को पिघलाकर उसके वजन के हिसाब से राशि को आपके बैंक खाते में ट्रांसफर करता है.” येगन का यह पोस्ट वायरल हो गया और इसके साथ ही मुद्रा विनिमय और वित्तीय नवाचार के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई.

क्यों इतना लोकप्रिय है Gold ATM 

शेन्झेन स्थित किंगहूड ग्रुप द्वारा विकसित इस मशीन को अब तक चीन के करीब 100 शहरों में स्थापित किया जा चुका है, और शंघाई में एक और यूनिट लगाने की योजना है. ऑटोमेटेड गोल्ड ट्रांजेक्शन की बढ़ती मांग इस बात का स्पष्ट संकेत है कि Gold ATM का बाजार तेजी से विस्तार कर रहा है. सोने की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए, ये मशीनें लोगों के बीच और अधिक लोकप्रिय होती जा रही हैं, जो बिना किसी मोलभाव के अपने कीमती धातु को नकद में बदलने का आसान विकल्प प्रदान करती हैं.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola