CatGPT लाया डिजिटल डिटॉक्स वाला लैंडलाइन फोन, फीचर्स लाजवाब, 3 दिन में 1 करोड़ की सेल

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 02 Dec 2025 7:15 PM

विज्ञापन

Physical Phone: डिजिटल डिटॉक्स का नया हथियार / फोटो सोशल मीडिया से

CatGPT Landline Style Phone: कैट गोट्जे का ब्लूटूथ लैंडलाइन फोन स्क्रीन टाइम घटाने का नया ट्रेंड, लॉन्च के 3 दिन में 1 करोड़ की बिक्री

विज्ञापन

CatGPT Landline Style Phone Digital Detox: डिजिटल स्क्रीन से थक चुके लोगों के लिए एक अनोखा समाधान आया है. सोशल मीडिया पर CatGPT नाम से मशहूर टेक फाउंडर कैट गोट्जे (Cat Goetze) ने पुरानी यादों को नया रूप देकर ऐसा फोन (Physical Phones) बनाया, जिसने लॉन्च होते ही धूम मचा दी.

पुरानी यादों का नया ट्विस्ट (CatGPT Landline Style Phone)

कैट गोट्जे को हमेशा लगता था कि लैंडलाइन फोन का दौर कितना मजेदार था- कॉर्ड घुमाते हुए दोस्तों से बातें करना. इसी नॉस्टैल्जिया को उन्होंने टेक्नोलॉजी से जोड़कर एक पुराना फोन ब्लूटूथ से मॉडर्न बना दिया.

CatGPT Landline Style Phone: स्क्रीन टाइम से छुटकारा

गोट्जे का कहना है कि लोग अब लगातार स्क्रीन पर टिके रहने से परेशान हो चुके हैं. ध्यान भटकता है, चिंता बढ़ती है और अकेलापन हावी हो रहा है. यही वजह है कि लोग अब ऐसे विकल्प तलाश रहे हैं जो उन्हें डिजिटल डिटॉक्स का एहसास दिला सके.

धमाकेदार लॉन्च (CatGPT Landline Style Phone)

जुलाई 2025 में जब यह Physical Phone ऑनलाइन पेश किया गया तो उम्मीद थी कि मुश्किल से 15–20 ऑर्डर आएंगे. लेकिन कुछ ही घंटों में सैकड़ों ऑर्डर आने लगे और तीन दिन में बिक्री का आंकड़ा 1 करोड़ रुपये पार कर गया.

CatGPT Landline Style Phone: फीचर्स और कीमत

यह फोन iPhone और Android दोनों से ब्लूटूथ के जरिये जुड़ताहै. WhatsApp, FaceTime और Instagram कॉल्स सीधे हैंडसेट पर बजते हैं. यूजर चाहे तो नंबर डायल कर सकते हैं या स्टार (*) दबाकर वॉइस असिस्टेंट चालू कर सकते हैं. कीमत 8,000 से 9,800 रुपये के बीच रखी गई है और दिसंबर से डिलीवरी शुरू होगी.

————————-

फेसबुक-इंस्टा-स्नैपचैट से हटेंगे लाखों अंडर-16 अकाउंट, ऑस्ट्रेलिया में बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन

Sanchar Saathi: आपका फोन असली है या नकली? संचार साथी पर IMEI नंबर डालते ही चल जाएगा पता, जानें तरीका

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola