BSNL ने फिर बढ़ाई जियो एयरटेल की टेंशन, 7 महीनों में जोड़े 55 लाख नए ग्राहक

Published by : Ankit Anand Updated At : 06 Apr 2025 3:58 PM

विज्ञापन

BSNL

BSNL: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL लगातार अपने नेटवर्क को बेहतर बना रही है. ग्राहकों की सुविधा के लिए कंपनी नए और किफायती प्लान भी लॉन्च कर रही है. कुछ ही महीनों में BSNL ने लाखों नए ग्राहकों को अपने नेटवर्क से जोड़ा है.

विज्ञापन

BSNL: टेलीकॉम सेक्टर में जानी मानी सरकारी कंपनी बीएसएनएल (BSNL) बीते छह से सात महीनों से सुर्खियों में बनी हुई है. निजी कंपनियों द्वारा हाल ही में रिचार्ज प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच, बीएसएनएल की वापसी स्पष्ट रूप से नजर आ रही है. संसद में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीएसएनएल की इस वापसी को रेखांकित किया. उन्होंने राज्यसभा में बताया कि बीते छह महीनों में बीएसएनएल को 55 लाख नए ग्राहक मिले हैं.

अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि सरकार लगातार बीएसएनएल को लाभ की स्थिति में लाने और इसकी ग्राहक संख्या बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है. उन्होंने यह भी बताया कि जून 2024 से लेकर फरवरी 2025 तक, पहली बार कंपनी के ग्राहकों की संख्या 85.5 मिलियन से बढ़कर 91 मिलियन हो गई है.

BSNL मना रहा है ‘ग्राहक सेवा माह’

ग्राहक संबंधों को और बेहतर बनाने के अपने संकल्प के तहत, बीएसएनएल ने अप्रैल माह को ‘ग्राहक सेवा माह’ के रूप में मनाने की घोषणा की है. इस पहल का उद्देश्य देशभर में ग्राहकों से फीडबैक जुटाकर सेवा गुणवत्ता को और बढ़िया करना है. बीएसएनएल के सभी सर्कल और इकाइयां इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएंगी, ताकि यूजर्स की राय के आधार पर उन्हें बेहतर अनुभव प्रदान किया जा सके.

यह भी पढ़े: BSNL ने छुड़ाए जियो एयरटेल के पसीने, मात्र ₹599 में पेश किया डेली 3GB डेटा वाला प्लान

BSNL 5G अब दूर नहीं 

इसके साथ ही, बीएसएनएल अपने नेटवर्क क्षमताओं को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है. कंपनी का लक्ष्य जून 2025 तक 1,04,000 नए 4G टावर स्थापित करना है, जिनमें से लगभग 80,000 टावरों की स्थापना पहले ही की जा चुकी है. 4G नेटवर्क के पूर्ण रूप से शुरू होने के बाद, बीएसएनएल अब 5G नेटवर्क के विकास पर ध्यान केंद्रित करेगा. खास बात यह है कि बीएसएनएल के सभी 4G टावर पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक पर आधारित हैं और इन्हें आसानी से 5G में अपग्रेड किया जा सकता है.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola