BSNL ने छुड़ाए जियो एयरटेल के पसीने, मात्र ₹599 में पेश किया डेली 3GB डेटा वाला प्लान
Published by : Ankit Anand Updated At : 05 Apr 2025 6:08 PM
BSNL Recharge Plan
BSNL ने ₹599 का एक आकर्षक प्रीपेड प्लान पेश किया है. इस प्लान के तहत यूजर्स को हर दिन 3GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग पुरे 84 दिनों के लिए मिलती है. यह प्लान उन यूजर्स के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, जो लंबे समय तक चलने वाली डेटा की तलाश में हैं.
भारत की सरकारी टेलीकॉम ऑपरेटर भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने 84 दिनों की वैधता वाला एक बेहद किफायती प्रीपेड प्लान पेश किया है, जिसे बाजार में मौजूद सबसे बेहतर प्लानों में से एक माना जा रहा है. इस प्लान की खास बात है कि इसमें कीमत के मुकाबले भरपूर FUP (फेयर यूसेज पॉलिसी) डेटा दिया जा रहा है. जहां अन्य टेलीकॉम कंपनियां 84 दिनों की वैधता के साथ सिर्फ 1.5GB प्रतिदिन डेटा वाले प्लान को ₹599 से अधिक कीमत पर पेश कर रही हैं, वहीं BSNL ने भारतीय ग्राहकों की जेब का ख्याल रखते हुए महज इतने में 3GB प्रतिदिन डेटा वाला प्लान उपलब्ध कराया है. आइए जानते हैं इस प्लान की पूरी डिटेल और इससे मिलने वाले फायदे.
BSNL का ₹599 वाला प्लान
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) का ₹599 प्रीपेड प्लान एक बार फिर ग्राहकों के बीच चर्चा में है. इस प्लान के तहत यूजर्स को रोजाना 3GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा मिलती है. प्लान की वैधता 84 दिनों की है, यानी कुल मिलाकर यूजर्स को 252GB डेटा मिलता है.
यह भी पढ़े: 5G की रेस में BSNL ने पकड़ी रफ्तार, इन शहरों में शुरू हुआ नेटवर्क टेस्टिंग
यह प्लान बीएसएनएल के ‘वॉयस वाउचर’ सेक्शन के तहत पूरे भारत में उपलब्ध है और लंबे समय से सक्रिय है. गौरतलब है कि बीएसएनएल ने इस प्लान को कुछ साल पहले ‘वर्क फ्रॉम होम’ (WFH) प्लान के तौर पर पेश किया था, जो अब भी कई ग्राहकों के लिए एक आकर्षक विकल्प बना हुआ है.
कमबैक की राह पर BSNL
यूजर्स इस प्लान के साथ रिचार्ज कर सस्ते दामों में डेटा का फायदा उठा सकते हैं. अगर आप Bharti Airtel या Reliance Jio के 5G कवरेज एरिया में नहीं रहते हैं, तो यह प्लान आपके लिए किफायती विकल्पों में से एक साबित हो सकता है. BSNL ने अब तक देशभर में 75,000 से अधिक साइट्स पर 4G सेवा शुरू कर दी है और जून 2025 तक 1 लाख 4G साइट्स का लक्ष्य पूरा करने की तैयारी में है. खास बात यह है कि यह पूरा नेटवर्क स्वदेशी तकनीक पर आधारित होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










