BSNL 4G Launch: बीएसएनएल के ये 5 जबरदस्त सस्ते प्लान, एक तो पुरे साल चलता है, चेक करें बेनिफिट्स

Published by : Ankit Anand Updated At : 27 Sep 2025 10:49 PM

विज्ञापन

BSNL Cheapest Recharge Plans

BSNL ने आज यानी 27 सितंबर को पुरे देश में अपनी 4G सर्विस शुरू कर दी है. कयास ये भी लगाई जा रही है कि साल के आखिर तक BSNL 5G भी शुरू हो जाएगी, क्योंकि अभी जो 4G लॉन्च हुआ है, वो 5G रेडी है. अगर आप भी एक BSNL यूजर हैं और किसी बढ़िया और सस्ते रिचार्ज प्लान्स की तलाश में हैं तो नीचे दिए कुछ प्लान्स अच्छे बेनिफिट्स के साथ आते हैं.

विज्ञापन

कई भारतीय टेलीकॉम यूजर्स BSNL के 4G सर्विस शुरू होने का इंतजार कर रहे थे. आज यानी 27 सितंबर को उनकी आस आखिरकार पूरी हो गई है. दरअसल, अब BSNL ने पूरे देश में अपनी 4G सेवा शुरू कर दी है. शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BSNL 4G की शुरुआत की है. BSNL 4G सर्विस के आने से करोड़ो यूजर्स को फायदा मिलेगा.

इतना ही नहीं, कयास ये भी लगाई जा रही है कि साल के आखिर-आखिर तक BSNL 5G भी लेकर आ जाएगा, क्योंकि अभी जो 4G लॉन्च हुआ है, वो 5G रेडी है. अगर आप भी एक BSNL यूजर हैं और किसी बढ़िया और सस्ते रिचार्ज प्लान्स की तलाश में हैं तो नीचे दिए कुछ प्लान्स अच्छे बेनिफिट्स के साथ आते हैं. आइए एक नजर डालते हैं.

BSNL का 107 रुपये वाला प्लान

BSNL का 107 रुपये सस्ता और बढ़िया ऑप्शन है. इसमें आपको पूरे 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है. इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर बात करने के लिए आपको 200 मिनट मिलते हैं और साथ ही 28 दिनों के लिए कुल 3GB डेटा भी मिलता है. ये प्लान उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिन्हें बस अपना सिम एक्टिव रखना होता है और कम दाम में काम चलाना है.

BSNL का 153 रुपये वाला प्लान

कम कीमत में अगर आपको ज्यादा फायदा चाहिए तो BSNL का 153 रुपये वाला प्रीपेड प्लान भी अच्छा ऑप्शन है. इसमें आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल कर सकते हैं. दिल्ली (MTNL एरिया) में भी ये रिचार्ज काम करेगा. इसमें आपको 25 दिन तक डेली 100 SMS और हर दिन 1GB डेटा मिलता है.

BSNL का 199 रुपये वाला प्लान

28 दिनों तक चलने वाला BSNL का ये प्लान बाकी प्राइवेट कंपनियों के प्लान से काफी सस्ता है. इसमें सिर्फ 199 रुपये देकर आप अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा ले सकते हैं. इसके साथ हर दिन 100 SMS और 28 दिनों तक डेली 2GB डेटा भी मिलता है.

BSNL का 249 रुपये वाला प्लान  

जो लोग पहली बार BSNL का सिम लेना चाहते हैं, उनके लिए कंपनी सिर्फ 249 रुपये में बढ़िया रिचार्ज प्लान लेकर आई है. ये प्लान पुरे 45 दिन तक चलता है. इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 2GB डेटा और डेली 100 SMS मिलते हैं.

BSNL का 2999 रुपये वाला प्लान 

BSNL का एक धांसू सालाना प्लान मात्र 2999 रुपये में आता है. इस प्लान में आपको पूरे 365 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 100 SMS और 2GB डेटा का फायदा मिलता है. डेटा खत्म होने के बाद भी नेट चलेगा, बस स्पीड थोड़ी स्लो हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: BSNL 4G में मोबाइल नंबर ऐसे कराएं पोर्ट, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस

यह भी पढ़ें: BSNL का 30 दिन वाला खास प्लान, मिलेगा डेली 2.5GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, जानें कीमत

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola