BSNL 4G सेवा आपके क्षेत्र में उपलब्ध है या नहीं? आसान स्टेप्स में ऐसे पता करें
Published by : Ankit Anand Updated At : 01 Mar 2025 3:40 PM
BSNL 4G
BSNL 4G: देश के कई क्षेत्रों में BSNL 4G नेटवर्क उपलब्ध करा दिया गया है. अगर आप BSNL में स्विच करने की योजना बना रहे हैं, तो अपने क्षेत्र में 4G नेटवर्क की उपलब्धता इस तरह से चेक कर सकते हैं.
भारत की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL की मांग में हाल ही में तेजी देखी जा रही है. इसका कारण प्रमुख निजी टेलीकॉम कंपनियों Jio, Airtel और Vi द्वारा टैरिफ में बढ़ोतरी बताया जा रहा है. बढ़ी हुई दरों के कारण यूजर्स अब किफायती विकल्पों की तलाश कर रहे हैं, जिससे BSNL को फायदा मिल रहा है. फिलहाल BSNL की 4G सेवाएं चुनिंदा क्षेत्रों में उपलब्ध हैं, लेकिन कुछ महीनों में इसका देशभर में विस्तार किए जाने की संभावना है. यदि यह योजना सफल होती है, तो भारत के टेलीकॉम सेक्टर में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है, क्योंकि BSNL यूजर्स के लिए एक सस्ता और विश्वसनीय विकल्प बन सकता है.
अपने क्षेत्र में BSNL 4G की उपलब्धता कैसे चेक करें?
अगर आप भी BSNL की सेवाओं पर स्विच करने का विचार कर रहे हैं और यह जानना चाहते हैं कि आपके इलाके में BSNL 4G सेवा उपलब्ध है या नहीं, तो नीचे बताये गए स्टेप्स को फॉलो कर के आप इसे चेक कर सकते हैं:
- Step 1: सबसे पहले Google Search पर जाएं.
- Step 2: अब “nPerf BSNL नेटवर्क कवरेज” सर्च करें.
- Step 3: nPerf वेबसाइट के लिंक पर क्लिक करें.
- Step 4: फिर, अपनी देश या क्षेत्र का चयन करें और नेटवर्क ऑपरेटर के रूप में BSNL चुनें.
- Step 5: अब एक मैप खुलेगा, जो भारत के उन सभी इलाकों को दिखाएगा, जहां BSNL 4G नेटवर्क उपलब्ध है.
- Step 6: अपने इलाके का नाम सर्च बॉक्स में टाइप करके आप 4G सेवा की उपलब्धता जान सकते हैं.
यदि आपको ऊपर दिए गए पोर्टल द्वारा दी गई जानकारी की सत्यता को लेकर संदेह है, तो आप नीचे दिए गए इन उपाय भी अपना सकते हैं:
- BSNL कस्टमर केयर से संपर्क करें: आप अपने बीएसएनएल मोबाइल या लैंडलाइन से 1800-180-1500 पर कॉल कर सकते हैं. यदि आप गैर-बीएसएनएल मोबाइल या लैंडलाइन का उपयोग कर रहे हैं, तो 1800-345-1500 पर कॉल करें. कस्टमर केयर प्रतिनिधि आपको नेटवर्क उपलब्धता के बारे में पूरी जानकारी देंगे.
- BSNL स्टोर पर जाएं: एक और विकल्प है कि आप नजदीकी बीएसएनएल स्टोर पर जाएं. वहां आपको आपकी विशेष शहर और क्षेत्र में बीएसएनएल नेटवर्क कवरेज और कनेक्टिविटी क्षमता के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










