BSNL का यह प्लान Jio Airtel को कर देगा पानी-पानी, 4 रुपये में सालभर के डेटा-कॉलिंग की टेंशन से छुटकारा

BSNL
BSNL Recharge plan: BSNL का ₹1515 प्रीपेड प्लान यूजर्स को 365 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रति दिन 2 GB हाई-स्पीड डेटा लाभ प्रदान करता है.
BSNL Recharge Plan: क्या आप भी हर महीने रिचार्ज करने की टेंशन से परेशान हो चुके है और ऐसे प्लान की तलाश में जो आपको साल भर की राहत दे तो, भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के तरफ से आने वाला यह प्लान एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. BSNL के यह वार्षिक प्रीपेड प्लान लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, जो कम कीमत में बेहतरीन सुविधाएं प्रदान करता है. इस प्लान की कीमत 1515 रुपये है। यह प्लान ग्राहकों को बेहद आकर्षक लग रहा है, क्योंकि इसकी मासिक लागत मात्र ₹126 बैठती है. आइये विस्तार से जानते हैं इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स.
BSNL का ₹1515 वाला प्लान
बीएसएनएल के इस प्लान की वैधता 365 दिनों की है, जिसमें यूजर्स को प्रतिदिन 2GB डेटा मिलता है, जो कुल 720GB डेटा बनता है जिससे इंटरनेट ब्राउजिंग, ओटीटी स्ट्रीमिंग या फिर वीडियो स्ट्रीमिंग आराम से कर सकते हैं. इसके साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 मुफ्त SMS भी दिए जाते हैं. यदि यूजर्स अपने डेली के हाई स्पीड डेटा की सीमा समाप्त कर लेते हैं, तो वह इंटरनेट पर 40Kbps की गति से ब्राउज़िंग जारी रख सकते हैं, जिससे कनेक्टिविटी में कोई परेशानी नहीं आता. हालांकि, अन्य टेलीकॉम सेवा प्रदाताओं की तरह, इस योजना में कोई OTT प्लेटफॉर्म सब्सक्रिप्शन शामिल नहीं है.
BSNL का यह किफायती प्लान महज 126 रुपये प्रति माह में उपलब्ध है. इस प्लान में यूजर्स को 365 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉल्स, SMS और 720GB डेटा मिलता है जिससे यह प्लान्स उन लोगों के लिए आदर्श बन जाता है जो नियमित कॉल करते हैं या इंटरनेट का जमकर इस्तेमाल करते हैं. इसके अलावा, ये प्लान हर महीने रिचार्ज की झंझट को भी खत्म कर देता है.
यह भी पढ़े: BSNL के इस प्लान के आगे Jio-Airtel भी मांगेंगे पानी, ₹197 में मिलेगी 70 दिनों की डेटा और कॉलिंग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










