Black Friday Sale 2025: Flipkart-Amazon जैसे प्लेटफॉर्म्स पर सेल शुरू, जानें किन प्रोडक्ट्स पर मिल रहे तगड़े डिस्काउंट
Published by : Ankit Anand Updated At : 24 Nov 2025 10:35 AM
Black Friday Sale 2025
Black Friday Sale 2025: ब्लैक फ्राइडे इस साल की सबसे बड़ी शॉपिंग सेल बनने वाली है. Flipkart, Amazon, Myntra और Croma जैसी ई-कॉमर्स साइट्स पर सेल शुरू होने वाली है. इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, ब्यूटी और होम प्रोडक्ट्स पर 80% तक के जबरदस्त डिस्काउंट दे रही हैं. आइए जानते हैं आखिर इन साइट्स पर कब से सेल शुरू होने वाली है.
Black Friday Sale 2025: साल का सबसे बड़ा शॉपिंग फेस्टिवल करीब आ गया है, और इस साल का ब्लैक फ्राइडे सेल पहले से भी बड़ा होने वाला है. Amazon और Flipkart जैसी कई ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पहले ही इस बड़े इवेंट की तैयारी में जुट गई हैं, जिससे नवंबर महीने में शॉपर्स के लिए बचत का मौका बन जाएगा. इस सेल में इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, ब्यूटी और होम कैटेगिरी में भारी डिस्काउंट्स मिलेंगे. अगर आप भी इस सेल का इंतजार कर रहे हैं तो आइए आपको इसके बारे में डिटेल में बताते हैं.
Flipkart Black Friday Sale 2025
Flipkart ने कन्फर्म कर दिया है कि इसकी Black Friday Sale 23 नवंबर से शुरू होगी. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, एप्लायंसेस और होम डेकोर पर 80% तक की छूट मिलेगी. Flipkart Plus और Black मेंबरों को पहले से ही सेल का एक्सेस मिल जाएगा. यह सेल 30 नवंबर तक चलेगी, और आप टॉप ब्रांड्स के स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, टीवी, वॉशिंग मशीन, फ्रिज, एयर कंडीशनर और रूम हीटर पर भी अच्छे खासे डिस्काउंट की उम्मीद कर सकते हैं.
Amazon Black Friday Sale 2025
वहीं Amazon की बात करें तो ग्लोबल वेबसाइट पर सेल पहले ही शुरू हो गई है. वहीं Amazon India ने अब तक इस सेल के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. Black Friday तक अभी एक हफ्ता बाकी है, तो आने वाले दिनों में हमें इसके बारे में और जानकारी मिल सकती है.
Croma और Myntra की Black Friday Sale 2025
Myntra अपनी ब्लैक फ्राइडे सेल 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक चला रहा है, जिसमें फैशन और लाइफस्टाइल ब्रांड्स पर 40% से 80% तक की छूट मिल रही है. ये टाइमिंग सही है क्योंकि इससे त्योहारी शॉपिंग, विंटर वॉर्डरोब अपडेट और शादी के सीजन की जरूरतें दोनों कवर हो जाती हैं.
Croma की सेल 22 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक्स पर 50% तक की छूट मिलेगी. शॉपर्स को स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी, ऑडियो प्रोडक्ट्स, और होम एप्लायंसेस जैसे वॉशिंग मशीन और एयर फ्रायर पर भी बढ़िया डील्स मिलेंगी.
यह भी पढ़ें: PlayStation India का Black Friday धमाका: PS5 पर 10,000 तक की छूट, गेमर्स के लिए साल का सबसे बड़ा मौका
यह भी पढ़ें: Dark Pattern फ्री हुए ई-कॉमर्स के 26 प्लैटफॉर्म्स, यूजर्स को चूना लगाना हुआ मुश्किल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










