Flipkart Big Billion Days Sale 2025: iPhone 16, Pixel 9 और Galaxy S24 पर बंपर छूट, जानिए सबसे बड़े स्मार्टफोन डील्स

Updated:
विज्ञापन
Flipkart Big Billion Days Sale 2025

Flipkart Big Billion Days 2025: iPhone 16, Pixel 9 और Galaxy S24 पर सबसे बड़ी छूट

Flipkart Big Billion Days Sale 2025 में iPhone 16, Pixel 9 और Galaxy S24 स्मार्टफोन्स पर भारी छूट मिलेगी. जानिए सभी ऑफर्स की पूरी जानकारी

विज्ञापन

Flipkart Big Billion Days Sale 2025 Smartphone Offers: Flipkart की सबसे बड़ी सेल 23 सितंबर से

Flipkart एक बार फिर लेकर आ रहा है साल की सबसे बड़ी शॉपिंग सेल- Big Billion Days 2025. यह सेल 23 सितंबर से शुरू होगी, जिसमें Flipkart Plus और Black मेंबर्स को 24 घंटे पहले एक्सेस मिलेगा. इस बार स्मार्टफोन सेगमेंट में जबरदस्त ऑफर्स देखने को मिलेंगे, खासकर iPhone 16, Google Pixel 9 और Samsung Galaxy S24 जैसे प्रीमियम डिवाइसेज पर.

iPhone 16 पर अब तक की सबसे बड़ी छूट

Apple प्रेमियों के लिए यह सेल किसी तोहफे से कम नहीं. Flipkart ने खुलासा किया है कि iPhone 16 (128GB) का दाम सेल में घटकर ₹51,999 हो जाएगा. मौजूदा कीमत ₹74,900 है, यानी ₹23,000 की सीधी छूट. यह अब तक की सबसे कम कीमत हो सकती है भारत में इस मॉडल के लिए.

इसके अलावा, iPhone 16 Pro भी ₹1,19,900 की लॉन्च कीमत से घटकर ₹1,00,000 से नीचे मिलेगा. हालांकि, इस डील के सटीक विवरण अभी सामने नहीं आये हैं.

Google Pixel 9: प्रीमियम फोन, बजट में

अगर आप Apple के बजाय Android पसंद करते हैं, तो Pixel 9 आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है. Tensor G4 चिपसेट वाले इस फोन की कीमत ₹79,999 से घटकर ₹34,999 हो जाएगी. मौजूदा लिस्टिंग ₹64,999 है, यानी लगभग आधी कीमत में यह फोन मिलेगा.

Pixel 9 Pro XL भी ₹1,39,999 से घटकर ₹84,999 में मिलेगा- ₹55,000 की भारी छूट.

Pixel 10 सीरीज पर भी छूट

Google की नई Pixel 10 सीरीज भी इस सेल में शामिल है. Pixel 10 ₹79,999 से घटकर ₹67,999 में मिलेगा. Pixel 10 Pro भी इसी कीमत पर उपलब्ध होगा, जबकि Pixel 10 Pro XL ₹1,09,999 में मिलेगा. यह उन यूजर्स के लिए सुनहरा मौका है जो Google के लेटेस्ट फ्लैगशिप को खरीदना चाहते हैं.

Samsung Galaxy S24: Snapdragon वेरिएंट की भारत में एंट्री

Flipkart इस सेल में Samsung Galaxy S24 का Snapdragon 8 Gen 3 वेरिएंट लॉन्च करेगा, जिसकी कीमत ₹40,000 से कम होगी. भारत में पहले यह मॉडल Exynos 2400 चिपसेट के साथ आया था, जिसकी कीमत ₹74,999 थी. अब भारतीय यूजर्स को ग्लोबल वेरिएंट का अनुभव मिलेगा, वो भी लगभग आधी कीमत में.

Flipkart BBD Sale में मचेगी लूट, iPhone 16 Pro के दाम हुए 70 हजार से भी कम, जल्दी चेक करें प्राइस डिटेल्स

Google Pixel 9a पर ₹7000 की छूट: 256GB स्टोरेज, 48MP कैमरा और Tensor G4 चिप के साथ धमाकेदार डील

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola