WiFi स्लो है? हो सकता है आपने राउटर गलत जगह रखा हो, जानिए घर में रखने की सही लोकेशन

घर में WiFi राउटर रखने की सही जगह
घर में इंटरनेट की स्पीड बढ़ाने के लिए सिर्फ महंगा प्लान लेना ही काफी नहीं होता है. कई बार राउटर को सही जगह पर रखने से ही सिग्नल काफी बेहतर हो जाता है और इंटरनेट ज्यादा स्मूद चलने लगता है. ऐसे में अगर आपका WiFi बार-बार स्लो हो जाता है, तो हो सकता है वजह राउटर की लोकेशन हो.
जरा सोचिए, आप दोस्तों के साथ मूवी देखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, बगल में स्नैक्स रखा है, लेकिन तभी WiFi बार-बार अटकने लगता है और इंटरनेट स्लो हो जाता है. अब भला ऐसी हालत में गुस्सा न आए तो फिर क्या आए. बहुत से लोगों के लिए स्लो इंटरनेट अब रोज की झुंझलाहट बन चुका है. अब इसका दोष अक्सर हम सर्विस प्रोवाइडर या पुराने प्लान पर डाल तो देते हैं, लेकिन असली वजह शायद कुछ और ही है.
क्यों स्लो हो जाता WiFi स्पीड?
हो सकता है आपके घर में रखा राउटर ही स्लो स्पीड की असली वजह हो. अक्सर लोग इसे किसी कोने में रख देते हैं, फर्नीचर के पीछे छिपा देते हैं या बहुत नीचे रख देते हैं, जिससे सिग्नल ठीक से फैल ही नहीं पाता. ऐसे में चाहे राउटर कितना भी अच्छा हो या आपने कितना ही महंगा प्लान ले रखा हो, सही रिजल्ट नहीं मिलता. बीच में दीवारें, ज्यादा दूरी और दूसरी डिवाइस से होने वाला इंटरफेरेंस स्पीड कम कर देता है, और आप जिस स्पीड के पैसे दे रहे हैं, उसका पूरा फायदा नहीं मिल पाता.
लेकिन अच्छी बात ये है कि कुछ बदलाव करके आप तुरंत फर्क देख सकते हैं. जैसे राउटर को थोड़ी ऊंचाई पर रखना और उसे दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज से दूर रखना. ऐसा करने से कवरेज बेहतर होती है और इंटरनेट कनेक्शन ज्यादा स्टेबल हो जाता है. साथ ही, घर में मौजूद दूसरे 2.4 GHz और 5 GHz वाले डिवाइस पर भी ध्यान रखें, क्योंकि ये भी सिग्नल में रुकावट डाल सकते हैं.
WiFi राउटर को कहां रखना चाहिए?
अपने राउटर को ऐसे समझिए जैसे वो चुपचाप हर दिशा में सिग्नल भेजने वाला एक ब्रॉडकास्टर हो. ठीक से काम करने के लिए उसे थोड़ी खुली जगह चाहिए. अगर आप राउटर को लिविंग रूम में या घर की किसी ओपन जगह पर, थोड़ा ऊंचाई पर रखते हैं, तो सिग्नल आसानी से पूरे घर में फैल पाता है. कोशिश करें कि राउटर घर के बीचों-बीच रखा हो, इससे कवरेज बेहतर मिलती है.
अगर आप उसे खिड़की के पास या घर के किसी कोने वाले कमरे में रख देते हैं, तो सिग्नल का बड़ा हिस्सा बाहर ही चला जाता है. एडजस्ट होने वाली एंटीना सिग्नल को अंदर की तरफ मोड़ने में मदद कर सकती हैं, लेकिन सबसे मजबूत इंटरनेट तभी मिलता है जब राउटर उन डिवाइसेज के पास हो, जिन्हें आप सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं.
यह भी पढ़ें: WiFi Safety Tips: घर से बाहर निकलते समय क्यों बंद कर देना चाहिए फोन का वाई-फाई? कइयों को नहीं पता होती वजह
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




