Best Compact Phones 2025: वजन में हल्के और साइज में छोटे, पॉकेट में आराम से आ जाते हैं ये कॉम्पैक्ट फोन्स, देखें लिस्ट
Published by : Ankit Anand Updated At : 21 Nov 2025 8:16 AM
Best Compact Phones 2025
Best Compact Phones 2025: अगर आप बड़े-बड़े फोन से परेशान हो गए हैं और एक ऐसा मोबाइल चाहते हैं जो जेब में आसानी से आ जाए और जिसे एक हाथ से आराम से चलाया जा सके, तो 2025 में आपके लिए ये हैं सबसे बढ़िया कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन.
Best Compact Phones 2025: साल 2025 खत्म होने में अभी करीब डेढ़ महीना बाकी है. इस साल कई स्मार्टफोन लॉन्च हुए, और हर नए मॉडल में पिछले से बेहतर फीचर्स देखने को मिले. लेकिन साल के आखिर तक एक दिलचस्प ट्रेंड साफ नजर आया. कई ब्रांड्स ने इस बार मार्केट में कॉम्पैक्ट फोन्स उतारे, जो यूजर्स को काफी पसंद आए. अगर आपको भी ऐसे फोन पसंद हैं जो हल्के हों और आसानी से जेब में आ जाएं, तो हम आपके लिए कुछ कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन्स की लिस्ट लेकर आए हैं जो साइज में छोटे होने के बावजूद जबरदस्त फीचर्स और बढ़िया परफॉर्मेंस देते हैं. आइए एक नजर डालते हैं.
OnePlus 13s
इसमें 6.32 इंच का कॉम्पैक्ट AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. ये छोटा सा OnePlus फोन दमदार Snapdragon 8 Elite चिपसेट पर चलता है और पीछे की तरफ डुअल 50MP कैमरा सेटअप भी दिया गया है. फिर भी, इसमें 5,850mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.
Samsung Galaxy S25
फोन का 6.2-इंच AMOLED डिस्प्ले इसे आजकल के ज्यादातर बड़े फ्लैगशिप फोन्स की तुलना में कॉम्पैक्ट बनाता है. इसमें लगा Snapdragon 8 Elite chipset भारी से भारी ग्राफिक्स वाले काम आसानी से संभाल लेता है. फोन में 50MP का ट्रिपल-कैमरा सेटअप भी दिया गया है.
iPhone 16e
इसमें 6.1-इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलता है. कैमरे की बात करें तो पीछे 48MP का मेन कैमरा और फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. इसमें लगा Apple A18 चिपसेट फोन को फास्ट और स्मूद परफॉर्मेंस देता है. इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए एक बढ़िया ऑप्शन बनाता है.
Google Pixel 10
Google Pixel 10 का 6.3-इंच डिस्प्ले और Android 16 इंटरफेस इसे काफी आसान और स्मूद बनाते हैं. इसमें लगा Tensor G5 चिप AI बेस्ड फोटोग्राफी देता है, साथ ही 48MP का मेन कैमरा और 4970mAh की बैटरी मिलती है.
Vivo X200 FE
इसका 6.31-इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले फोन को हाथ में पकड़ने और इस्तेमाल करने में आसान बनाता है. फोन में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें दो 50MP के सेंसर और एक 8MP का कैमरा शामिल है. फोन में MediaTek Dimensity 9300+ चिपसेट लगा है और इसमें 6500 mAh की बड़ी बैटरी मिलती है.
यह भी पढ़ें: 10 दिन की बैटरी बैकअप और मजबूत बॉडी वाला फोन, फ्रंटलाइन वर्कर्स और डिफेंस कर्मियों के लिए है एकदम परफेक्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










