क्या सच में लीक हुए हैं 183 मिलियन Gmail Password? जानें कंपनी ने क्या कहा

Updated:
विज्ञापन
gmail passwords data breach

gmail passwords data breach

Gmail Password Leaked: कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि 18.3 करोड़ से ज्यादा Gmail पासवर्ड इंटरनेट पर लीक हो गए हैं. इस खबर के फैलते ही कई यूजर्स ने इसे ट्विटर और फेसबुक पर तेजी से शेयर करना शुरू कर दिया. हालांकि, गूगल ने इस तरह के किसी डेटा लीक से इनकार किया है.

विज्ञापन

Gmail Password Leaked: सोमवार को जीमेल यूजर्स में हड़कंप मच गया जब खबरें आई कि लाखों जीमेल पासवर्ड एक बड़े डेटा लीक में चोरी हो गए हैं. जैसे ही ये खबर फैली, लोग अपने डेटा को लेकर टेंशन में आ गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 18.3 करोड़ जीमेल अकाउंट्स का डेटा इंटरनेट पर लीक हुआ बताया जा रहा था. हालांकि, मंगलवार 28 अक्टूबर को गूगल ने इस तरह के किसी डेटा लीक से इनकार किया. कंपनी ने कहा कि जीमेल यूजर्स की डिटेल्स पूरी तरह सेफ है और किसी तरह की नई हैकिंग नहीं हुई है. गूगल के मुताबिक, जो डेटा ऑनलाइन फैलाया जा रहा है, वो पुराना है और किसी नए साइबर अटैक से जुड़ा नहीं है.

ट्रॉय हंट की बड़ी खोज

183 मिलियन जीमेल यूजर्स का डेटा लीक होने की खबर तब सामने आई जब साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट ट्रॉय हंट ने बताया कि करीब 3.5 टेराबाइट का एक डेटाबेस मिला है, जिसमें लाखों ईमेल आईडी और पासवर्ड लीक हुए हैं. ट्रॉय ‘Have I Been Pwned’ नाम की वेबसाइट चलाते हैं और उन्होंने अपनी एक पोस्ट में इस लीक का जिक्र किया.

ट्रॉय के मुताबिक, इस लीक में जीमेल, याहू और आउटलुक जैसी कई सर्विसेज के अकाउंट्स शामिल हैं. उन्होंने यह भी कहा कि भले ही इसका ज्यादातर डेटा पुराने लीक से जुड़ा हुआ लगता है, लेकिन इसमें नया डेटा भी हो सकता है, जिससे साइबर सिक्योरिटी को लेकर चिंता बढ़ गई है.

Google ने दिया जवाब

Google ने इस मामले पर सीधे जवाब देते हुए बताया कि Troy Hunt द्वारा बताई गई जानकारी पुराने डाटा लीक से जुड़ी है, इसलिए इसका हाल ही में हुए Gmail सर्वर अटैक से कोई लेना-देना नहीं है. Google ने ये भी कहा कि कंपनी लगातार इंटरनेट पर ऐसे लीक हुए अकाउंट्स और पासवर्ड्स की तलाश करती रहती है और यूजर्स को अलर्ट करती है ताकि वे अपने अकाउंट्स को हरदम सेफ रख सकें.

मौत के बाद क्या होता है आपके Gmail अकाउंट के साथ? आप खुद कर सकते हैं तय, जान लें पूरा प्रोसेस

विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola