Arattai का वो एक फीचर, जिसका WhatsApp यूजर्स अभी तक कर रहे इंतजार, फायदे जानकर आप भी कहेंगे- 'वाह'

Author :Ankit Anand
Published by :Ankit Anand
Updated at :01 Oct 2025 12:50 PM
विज्ञापन
Arattai Android TV Feature

Arattai ऐप पर आपको मिलता है Android TV फीचर

Arattai ऐप बीते कुछ दिनों से चर्चा का विषय बना हुआ है, यह इतनी तेजी से पॉपुलर हुआ है कि देखते ही देखते यह App Store पर सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला मैसेजिंग ऐप बन गया है. लेकिन इसमें एक ऐसा फीचर आपको मिलता है, जो इसे WhatsApp से एक कदम आगे रखता है. आइए जानते हैं इस फीचर्स को...

विज्ञापन

Arattai: बीते कुछ दिनों से एक ऐप ने तहलका मचा रखा है. अब तक शायद आपने भी उस ऐप के बारे जान-सुन जरूर लिया होगा. हम बात कर रहे हैं Zoho का Arattai मैसेजिंग ऐप के बारे में. यह ऐप फिलहाल चर्चा का विषय बना हुआ है. यहं तक कि कुछ केंद्रीय मंत्रीयों ने भी इसकी तारीफ की है. यह इतनी तेजी से पॉपुलर हुआ है कि देखते ही देखते यह App Store पर सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला मैसेजिंग ऐप बन गया है.

कई लोग इसे Made in India WhatsApp का मुकाबला करने वाला ऐप बता रहे हैं. आप जब इस ऐप को यूज करेंगे तब आपको इसमें कुछ WhatsApp जैसे ही फीचर्स मिलेंगे. जैसे चैट करना, कॉलिंग, फाइल शेयर करना और भी बहुत कुछ. 

लेकिन इसमें एक ऐसा फीचर है जो फिलहाल WhatsApp पर आपको देखने को नहीं मिलता. आप भी सोचे रहे हैं न कौन-सा? दरअसल, Arattai का अपना एक अलग Android TV ऐप भी है. जी हां, सही सुना आपने. अब आप इसे सीधे अपने Android TV पर Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं. आइए इस फीचर के बारे में आपको थोड़ा डिटेल में बताते हैं.

Arattai का Android TV फीचर

Arattai और WhatsApp में ज्यादातर फीचर्स तो एक जैसे ही मिलते हैं, लेकिन Arattai का एक फीचर इसे WhatsApp से थोड़ा हट के बनता है. इसमें आपको Android TV के लिए अलग से ऐप मिलता है. यानी आप अपने Arattai अकाउंट से सीधे Android TV पर लॉगिन करके बड़ी स्क्रीन पर चैट कर सकते हैं.

इतना ही नहीं, इसके साथ ही ये ऐप एक साथ पांच डिवाइस तक सपोर्ट करता है, चाहे वो Windows हो, macOS हो या Linux. यही वजह है कि Arattai, WhatsApp से थोड़ा आगे निकलता नजर आता है, क्योंकि WhatsApp को आप अभी तक स्मार्ट TV पर नहीं चला सकते. इस ऐप की मदद से आप सिर्फ चैट ही नहीं, बल्कि इसमें नॉर्मल और ग्रुप कॉल भी कर सकते है. यानी बड़ी स्क्रीन पर दूसरों से जुड़ना और भी आसान हो जाता है.

क्या Arattai सेफ है? 

कंपनी का कहना है कि उसका फोकस पूरी तरह प्राइवेसी पर है. चैट्स ट्रांजिट में एन्क्रिप्टेड रहती हैं और यूजर का डेटा न तो किसी एडवर्टाइजर को दिया जाता है और न ही किसी थर्ड पार्टी के साथ शेयर किया जाता है. इसके अलावा, ऐप हल्का-फुल्का है यानी कम फाइल साइज का है. इसलिए पुराने या कम रैम वाले फोन पर भी आराम से चलेगा. इतना ही नहीं, यह ऐप 2G/3G नेटवर्क पर भी आसानी से चल जाता है. इस वजह से यह गांव और छोटे इलाकों में भी लोगों के लिए बड़ा फायदेमंद है.

यह भी पढ़ें: मीटिंग शेड्यूल से लेकर 5 ऐसे फीचर्स जो Arattai को बनाते हैं WhatsApp से अलग

यह भी पढ़ें: WhatsApp पर भी बनेंगे Gemini Nano Banana वाले ट्रेंडिंग फोटोज, तरीका बड़ा आसान

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola