Apple iPhone के लिए हर महीने देने होंगे 1600 रुपये
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 12 Aug 2024 11:24 AM
Apple CFO
Apple iPhone: एक रिपोर्ट के अनुसार, आईफोन निर्माता कंपनी अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स का उपयोग करने के लिए यूजर्स से सब्सक्रिप्शन चार्ज कर सकती है.
Apple iPhone AI Fee: ऐपल डिवाइसेज का शौक रखते हैं और उसे खरीदने की हसरत अगर आपने पाल रखी है, तो आपके लिए यह सपना भी महंगा साबित हो सकता है. एक तो ऐपल के डिवाइसेज पहले ही से महंगे होते हैं, उसके ऊपर से कंपनी इनके यूजर्स से अब मंथली चार्ज वसूलनेवाली है. दरअसल ऐपल अपने स्मार्टफोन और अन्य डिवाइसेज में एआई फीचर रोलआउट करने की तैयारी कर रही है, और इसके लिए कंपनी अलग से पैसे लेने जा रही है.
ऐपल एआई सूट की फीस
सीएनबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, टेक विश्लेषकों का अनुमान है कि आईफोन निर्माता कंपनी अपने AI फीचर्स का उपयोग करने के लिए यूजर्स से सब्सक्रिप्शन चार्ज कर सकती है. रिपोर्ट में कहा गया है कि आईफोन यूजर्स को ऐपल इंटेलिजेंस के फीचर्स का उपयोग करने के लिए 20 डॉलर (लगभग 1600 रुपये) खर्च करने पड़ सकते हैं. आपको बता दें कि टेक दिग्गज कंपनी ऐपल ने इस साल जून में अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सूट ऐपल इंटेलिजेंस की घोषणा की थी.
एआई में निवेश का खर्च यूजर्स से निकालेगी कंपनी
रिपोर्ट के मुताबिक, आईफोन यूजर्स को ऐपल के एआई फीचर्स का उपयोग करने के लिए 20 डॉलर सब्सक्रिप्शन के तौर पर खर्च करने पड़ सकते हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि एआई में निवेश महंगा है. ऐसे में कंपनी अपना खर्च निकालने के लिए यूजर्स से शुल्क वसूलने की तैयारी कर रही है. ऐपल इस साल के अंत में एआई फीचर लायेगी. अनुमान है कि ऐपल इंटेलिजेंस के फीचर्स के लिए यूजर्स को ऐपल वन का सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत होगी, जिसकी कीमत 19.95 डॉलर (करीब 1,670 रुपये) प्रति माह है.
iPhone 16 सीरीज भारत में इस दिन हो रही लॉन्च, यहां जानें इसकी कीमत और डिजाइन
iPhone यूजर्स Windows PC से किसी भी कॉन्टैक्ट को कर सकते हैं कॉल, तरीका बड़ा आसान
Flipkart Sale: फ्लिपकार्ट सेल में iPhone 15 पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, कीमत जान झूम उठेंगे आप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










