Apple के भारत में रिकॉर्ड ग्रोथ दर्ज करने पर CEO टिम कुक क्या बाेले?

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 04 May 2024 9:38 AM

विज्ञापन

Apple India : ऐपल के सीईओ टिम कुक ने कहा कि कंपनी ने भारत में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की है और भारतीय बाजार पर कंपनी विशेष रुप से ध्यान दे रही है.

विज्ञापन

Apple India : आईफोन (iPhone) बनाने वाली कंपनी ऐपल (Apple) के सीईओ टिम कुक (Tim Cook) ने बताया है कि उनकी कंपनी ने भारत में मजबूत डबल डिजिट में ग्रोथ दर्ज की है. इसके साथ ही कंपनी ने मार्च तिमाही में नया रेवेन्यू रिकॉर्ड बनाया है. टिम कुक ने कहा कि भारतीय बाजार पर मुख्य तौर पर ध्यान दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि ऐपल, डेवलपर से लेकर बाजार और परिचालन तक पूरे इकोसिस्टम पर काम कर रहा है और वह वृद्धि आंकड़ों से बहुत खुश है.

ऐपल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) टिम कुक ने शुक्रवार को कहा कि कंपनी ने भारत में मजबूत दहाई अंक में वृद्धि दर्ज की है और मार्च तिमाही में नया राजस्व रिकॉर्ड बनाया है. कुक ने कहा कि भारतीय बाजार पर मुख्य तौर पर ध्यान दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि ऐपल, डेवलपर से लेकर बाजार तथा परिचालन तक पूरे परिवेश पर काम कर रहा है और वह वृद्धि आंकड़ों से बेहद खुश है.

Let Loose: 7 मई को Apple का खास इवेंट, लॉन्च होंगे ये प्रोडक्ट्स

Apple ID का पासवर्ड भूल गए तो टेंशन न लें, चुटकियों में ऐसे रिसेट करें

iPhone का लॉकडाउन मोड क्या है? कैसे बचाता है यह साइबर हमलों से?

उन्होंने प्रौद्योगिकी कंपनी की दूसरी तिमाही की आय में भारत के योगदान पर कहा, हमने (भारत में) मजबूत दहाई अंक की वृद्धि दर्ज की. हम इससे बेहद खुश हैं. यह हमारे लिए मार्च तिमाही का नया राजस्व रिकॉर्ड है. जैसा कि मैंने पहले भी कहा है, मैं इसे एक अविश्वसनीय रूप से रोमांचक बाजार के रूप में देखता हूं और यह हम मुख्य तौर पर इस पर ध्यान दे रहे हैं.

क्यूपर्टिनो स्थित आईफोन विनिर्माता ने एक दर्जन से अधिक देशों और क्षेत्रों में रिकॉर्ड राजस्व दर्ज किये हैं. इनमें मार्च तिमाही के भारत, लातिन अमेरिका और पश्चिम एशिया के साथ-साथ कनाडा, स्पेन और तुर्किये में दर्ज रिकॉर्ड राजस्व शामिल हैं.

Apple ने पेगासस जैसे स्पाइवेयर अटैक्स को लेकर यूजर्स को किया अलर्ट

iPhone 15 के बाद Apple ने कर ली iPhone 16 सीरीज की तैयारी, मिलेंगे इन-डिवाइस AI फीचर्स

ऐपल के भारत में प्रदर्शन पर कुक ने कहा कि कंपनी के परिचालन संबंधी कार्य और विभिन्न पहलों के साथ-साथ बाजार में प्रवेश की योजना जारी है. उन्होंने कहा, हमने पिछले वर्ष कुछ स्टोर खोले हैं और हमें वहां अपार संभावनाएं नजर आ रही हैं.

मार्च में समाप्त वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा करते हुए ऐपल ने कहा कि उसने तिमाही में 90.8 अरब अमरीकी डॉलर का राजस्व दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में चार प्रतिशत कम है. बता दें कि ऐपल एक अक्टूबर से 28 सितंबर तक के वित्त वर्ष का अनुसरण करता है.

कुक ने आगे कहा कि परिचालन पक्ष या आपूर्ति श्रृंखला के लिहाज से कंपनी भारत में उत्पादन कर रही है और व्यावहारिक नजरिए से, प्रतिस्पर्धी बने रहने के लिए वहां उत्पादन करने की जररूत है. कुक ने भारत के बारे में कहा, हमने कुछ स्टोर खोले हैं और हमें वहां बहुत अवसर दिखाई दे रहे हैं. ऐपल अपने बढ़ते संचालन के लिए अमेरिका और यूरोप में नयी सौर और पवन ऊर्जा में भी निवेश कर रही है. (भाषा इनपुट के साथ)

Apple ने भारत में किस प्रकार की वृद्धि दर्ज की है?

Apple ने भारत में मजबूत डबल डिजिट में वृद्धि दर्ज की है, और मार्च तिमाही में नया राजस्व रिकॉर्ड बनाया है।

टिम कुक ने भारत के बाजार के बारे में क्या कहा?

टिम कुक ने भारत को एक “अविश्वसनीय रूप से रोमांचक बाजार” बताया और कहा कि Apple इस पर मुख्य ध्यान दे रहा है।

Apple का कुल राजस्व क्या रहा है?

Apple ने मार्च में समाप्त वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही में 90.8 अरब अमेरिकी डॉलर का राजस्व दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में चार प्रतिशत कम है।

Apple भारत में अपने परिचालन को कैसे बढ़ा रहा है?

Apple भारत में उत्पादन कर रहा है और वहां नए स्टोर खोले हैं, साथ ही प्रतिस्पर्धी बने रहने के लिए स्थानीय स्तर पर काम कर रहा है।

Apple का भविष्य में भारत में विस्तार करने का क्या योजना है?

कंपनी ने कहा है कि उसे भारत में अपार संभावनाएं नजर आ रही हैं, और वह विभिन्न पहलों के साथ-साथ बाजार में प्रवेश की योजनाओं पर काम कर रही है।

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola