Apple फैंस के लिए खुशखबरी! iPhone 17 के बाद इस हफ्ते लॉन्च हो सकते हैं 3 न्यू गैजेट्स, जानें डिटेल

Published by : Ankit Anand Updated At : 13 Oct 2025 6:33 AM

विज्ञापन

Apple Upcoming Products

Apple Upcoming Products: Apple के फैंस को नए डिवाइस के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. Bloomberg के जाने-माने टेक जर्नलिस्ट मार्क गुरमैन के मुताबिक, कंपनी इस हफ्ते तीन नए प्रोडक्ट लॉन्च करने की तैयारी में है. ये प्रोडक्ट्स हैं iPad Pro, Vision Pro और बेस मॉडल वाला 14-इंच MacBook Pro.

विज्ञापन

Apple Upcoming Products: पिछले महीने ही Apple ने अपना नया iPhone 17 सीरीज लॉन्च किया था जो लोगों को खूब पसंद आया. और अब Apple अपने नए पोडक्ट्स को लाने की तैयारी में लग गया है, यानी  Apple के फैंस को नए डिवाइस के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. Bloomberg के जाने-माने टेक जर्नलिस्ट मार्क गुरमैन के मुताबिक, कंपनी इस हफ्ते तीन नए प्रोडक्ट लॉन्च करने की तैयारी में है. ये प्रोडक्ट्स हैं iPad Pro, Vision Pro और बेस मॉडल वाला 14-इंच MacBook Pro. इन तीनों में Apple का नेक्स्ट जनरेशन वाला M5 चिप मिलने की उम्मीद है. आइए इन तीनों प्रोडक्ट्स के बारे में थोड़ा डिटेल में जानते हैं.

iPad Pro 

नया iPad Pro लॉन्च से पहले ही रूस में कुछ अनबॉक्सिंग वीडियोज में नजर आ गया है. अनबॉक्सिंग के समय ही इसके कुछ अहम फीचर्स भी पता चल चुकी है. बताया जा रहा है कि इसमें नया M5 चिप, 12GB रैम और थोड़ा बदला हुआ ब्रांडिंग होगा. अब इसके पीछे से ‘iPad Pro’ लिखा हटाया गया है. हालांकि इसका डिजाइन में कुछ ज्यादा बदला नहीं गया है. परफॉर्मेंस के मामले में, M5 चिप में 9-कोर CPU दिया गया है, जिसमें 3 परफॉर्मेंस कोर और 6 एफिशिएंसी कोर हैं.

Vision Pro

अपडेटेड Vision Pro हेडसेट में भी M5 चिप मिल सकता है, साथ ही इसमें बेहतर इनपुट प्रोसेसिंग के लिए एक नया R2 चिप भी आ सकता है. नए मॉडल में एक ज्यादा कम्फर्टेबले “Dual Knit Band”, Space Black कलर ऑप्शन, और Wi-Fi 6 सपोर्ट जारी रह सकता है. गुरमन के मुताबिक, Apple ने अभी फिलहाल असली नेक्स्ट-जेनरेशन Vision Pro और हल्के “Vision Air” वर्जन पर काम रोक दिया है, और अब वो अपना ध्यान स्मार्ट ग्लासेस पर लगा रहा है.

MacBook Pro

आखिरकार, M5 चिप वाला बेस 14-inch MacBook Pro लॉन्च के लिए तैयार बताया जा रहा है. इस बार डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन आने वाले मॉडल्स में OLED डिस्प्ले, टचस्क्रीन और 12MP का सेंटर स्टेज कैमरा देखने को मिल सकते हैं.

यह भी पढ़ें: अब iPhone लीजिए भाड़े पर, EMI से भी पड़ेगा सस्ता, आ गई ये खास सर्विस

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola