10 मिनट में अब Amazon भी देगा डिलीवरी! Blinkit, Swiggy और Zepto को खुली चुनौती
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 12 Jul 2025 1:48 PM
Amazon Quick Delivery
Amazon Quick Delivery: Amazon अब भारत में 10 मिनट में डिलीवरी सर्विस शुरू करने जा रहा है, जो Blinkit, Zepto और Swiggy को सीधी टक्कर देगी. कंपनी हाइपरलोकल वेयरहाउस के जरिए तेजी से ऑर्डर डिलीवर करेगी. जानें किन शहरों में पहले मिलेगी सुविधा और इससे ग्राहकों को क्या फायदे होंगे.
Amazon Quick Delivery: भारत में क्विक डिलीवरी की होड़ अब और तेज होने वाली है, क्योंकि ई-कॉमर्स दिग्गज Amazon भी अब 10 मिनट में डिलीवरी सर्विस शुरू करने जा रहा है. कंपनी की यह नयी पहल सीधे तौर पर Blinkit, Swiggy Instamart और Zepto जैसी क्विक कॉमर्स कंपनियों को टक्कर देने वाली है. फास्ट डिलीवरी की इस रेस में Amazon की एंट्री से ग्राहकों को अब और भी ज्यादा विकल्प और स्पीड मिलने वाली है.
Amazon की 10 मिनट डिलीवरी सर्विस क्या है?
Amazon अब अपने Fresh और Grocery कैटेगरी के प्रोडक्ट्स को 10 मिनट में ग्राहकों तक पहुंचाने की तैयारी में है. इसकी शुरुआत चुनिंदा मेट्रो शहरों से होगी. कंपनी ने इसके लिए हाइपरलोकल वेयरहाउस और माइक्रो-फुलफिलमेंट सेंटर्स तैयार किये हैं. इसके लिए Blinkit, Swiggy और Zepto को चुनौती देने की रणनीति पर जोर-शोर से काम चल रहा है.
Amazon क्यों उतरा क्विक डिलीवरी गेम में?
भारत में क्विक डिलीवरी मार्केट तेजी से बढ़ रहा है.Zepto और Blinkit जैसे स्टार्टअप ने दिखा दिया है कि ग्राहक अब फटाफट डिलीवरी को प्राथमिकता देते हैं.Amazon इस मांग को समझते हुए क्विक डिलीवरी सेगमेंट में उतर रहा है, ताकि वह ग्रोसरी और डेली यूज के प्रोडक्ट्स में भी नंबर वन बन सके.
किस शहर में कब शुरू होगी सर्विस?
शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली NCR, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों में यह सेवा पहले शुरू होगी. बाद में इसे अन्य मेट्रो और टियर-2 शहरों तक बढ़ाया जाएगा.
ग्राहकों को क्या फायदे होंगे?
सिर्फ 10 मिनट में जरूरी सामान घर पर पहुंच जाएगा.Amazon की ट्रस्टेडक्वाॅलिटी और सर्विस मिलेगी. कंपनी बड़ी है, ऐसे में यह प्लैटफॉर्म दूसरों के मुकाबले संभावित रूप से बेहतर डील्स और डिस्काउंट्स ऑफर करेगा.
Blinkit, Zepto और Swiggy को चुनौती
Amazon की इस नयी क्विक डिलीवरी सर्विस से भारत में क्विक कॉमर्स की प्रतिस्पर्धा और तेज हो जाएगी. आने वाले समय में Blinkit, Zepto और Swiggy को अपने गेम को और बेहतर बनाना होगा, क्योंकि अब बाजी Amazon के हाथ में भी है.
40 मिनट के अंदर Flipkart दे जाएगा पुराने फोन के बदले नया स्मार्टफोन, जानें कैसे काम करेगी नई सर्विस
Amazon Prime Day Sale: गजब की लूट, Samsung Galaxy S24 Ultra पर मिल रहा सीधा 55 हजार का डिस्काउंट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










