Amazon Prime Day Sale: तैयार कर लें विशलिस्ट, नये प्रॉडक्ट्स और डील्स का हो गया ऐलान

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 17 Jul 2024 2:56 PM

विज्ञापन

Amazon Prime Day Sale 2024

Amazon Prime Day Sale 2024: अमेजन सेल के दौरान आपको अलग-अलग प्रोडक्ट्स पर बेहतरीन डिस्काउंट ऑफर्स मिलेंगे. यह सेल आपको सस्ते में स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी समेत इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स खरीदने का मौका देगी.

विज्ञापन

Amazon Prime Day Sale 2024: अमेजन प्राइम डे सेल में अलग-अलग प्रॉडक्ट्स पर शानदार डिस्काउंट ऑफर्स मिलेंगे. इस सेल में सस्ते दाम पर स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी समेत इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स खरीदने का मौका होगा.

ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म अमेजन इंडिया ने 20-21 जुलाई को अपने सालाना खरीदारी उत्सव ‘प्राइम डे 2024’ के लिए प्रॉडक्ट्स और डील्स नये उत्पादों और प्रमुख सौदों की घोषणा की है.

अमेजन इंडिया के एक अधिकारी ने कहा कि प्राइम डे 2024 के दौरान न केवल विभिन्न श्रेणियों में मशहूर ब्रांडों पर शानदार सौदों की पेशकश की जाएगी बल्कि छोटे एवं मध्यम व्यवसायों और स्थानीय कारीगर भी सुर्खियों में आएंगे.

भारत और उभरते बाजारों में अमेजन प्राइम, आपूर्ति और वापसी के निदेशक अक्षय साही ने कहा, इस दौरान प्राइम सदस्यों को अमेजन पर लोकल शॉप्स, लॉन्चपैड, सहेली और कारीगर जैसे विभिन्न कार्यक्रमों के तहत विक्रेताओं से फैशन एवं सौंदर्य, इलेक्ट्रॉनिक्स और साज-सज्जा जैसी श्रेणियों में सौदा करने का मौका मिलेगा.

अमेजन इंडिया ने ‘प्राइम डे 2024’ के लिए 450 से अधिक भारतीय और वैश्विक ब्रांडों के हजारों नये उत्पाद पेश किये हैं.

इस मौके पर उद्योग जगत की कई हस्तियां मौजूद थीं. इनमें ‘बोट’ के सह-संस्थापक और सीएमओ अमन गुप्ता, अगारो के ई-कॉमर्स प्रमुख विशाल शिंदे, सैमसोनाइट के सीईओ (दक्षिण एशिया) जय कृष्णन और सैमसंग इंडिया के निदेशक (एमएक्स कारोबार) राहुल पाहवा शामिल थे.

Prime Day Sale 2024: अमेजन सेल के लिए हो जाएं तैयार, मिलेंगी टकाटक डील्स

Amazon के इस सेल में 20 हजार से कम में ऐसे खरीद सकते हैं OnePlus Nord 3 स्मार्टफोन

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola